'पाठशाला बंद कर मधुशाला खोल रही भाजपा सरकार', सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर घेरा
आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सरकार को घेरा। यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा पर ध्यान न देकर राजस्व बढ़ाने में लगी है। उन्होंने बागी विधायकों और प्रदेश में स्कूल बंदी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारी जाएंगी।

जागरण संवाददाता, बदायूं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को बदायूं पहुंचे। यहां मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल के आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा। विद्यालयों के मर्जर को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान शिक्षा पर नहीं है बल्कि वह मधुशाला खोलने पर धयान दे रही है।
सांसद ने कहा, कि सरकार का प्रयास है कि किसी तरह से राजस्व बढ़े, इसके लिए लोग नशे में डूबे रहें, जिससे जनहित के मुद्दे न उठा पाएं। उन्होंने बागी विधायकों के सवाल पर कहा कि जिले के बागी विधायक अभी मंत्री पद की लाइन में नहीं थे इसलिए उन्हें मुक्त नहीं किया गया। जिस दिन हो जाएंगे उस दिन मुक्त कर दिया जाएगा।
राजनीतिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ के सांसद और संसद में मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने रविवार को जिले में विभिन्न राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने कहा समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का बहुत मजबूत घटक है। प्रदेश में विपक्ष के रूप में नंबर एक तथा देश मे नंबर तीन की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा छोटी सोच की सरकार व छोटी नियत की सरकार बहुत ज्यादा दिन तक टिकती नहीं है। प्रदेश की जनता के दिल से प्रदेश की भाजपा सरकार उतर चुकी है।
सपा सांसद ने कहा, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त
स्वास्थ्य अवव्यस्था पर उन्होंने कहा कि बदायूं, आज़मगढ़ तथा सैफई सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद पिछली बार की भांति स्वास्थ सेवाएं दुरुस्त होगी। प्रदेश में लगभग 27000 स्कूल बंद किये जा रहे हैं। इसके विरोध में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र में पार्टी नेतृत्व की ओर से मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
सरकार की नीतियों का विरोध
प्रदेश की सरकार जो भविष्य के निर्माण के माध्यम स्कूलों को बंद करके शराब की दुकानों को पिछली बार से ज्यादा खोली गईं हैं। प्रदेश का भविष्य नहीं चाहिए मधुशाला, 'हमें चाहिए पाठशाला' के स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करना चाहिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, जगत सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील यादव राजेन्द्र गुरु जी, विपिन यादव, सुरेंद्र सिंह, फरहत अली, अवधेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।