विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूधिया रोशनी और चमचमाती सड़कें... बदायूं के कुंवरगांव में 1.06 करोड़ से विकास; 50 लाख रु जारी

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:59 AM (IST)

बदायूं के कुंवरगांव में दीनदयाल योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें छह स्थानों पर सड़क व नाली निर्माण और 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाना शामिल है, जिससे आवागमन और जल निकासी बेहतर होगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कुंवरगांव में 1.06 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत।

  2. छह स्थानों पर सड़क और नाली का निर्माण होगा।

  3. नगर में 25 पोल पर एलईडी लाइटें लगेंगी।

जागरण संवाददाता, बदायूं। नगर पंचायत कुंवरगांव के छह स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी है। दीनदयाल योजना के अंतर्गत इन विकास कार्यों के लिए शासन ने 1.06 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर नगर के अलग-अलग वार्डों में आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वीकृत कार्यों में छह स्थानों पर सीसी सड़क और नाली निर्माण के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शामिल है। इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 6 लाख 22 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।

पहली किस्त हुई जााारी

अब पहली किस्त जारी होने के बाद नगर पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना के तहत वार्ड दो में प्रेमपाल के मकान से जगदीश के मकान तक सीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी। इसी वार्ड में गोविंद के सेलर से दुर्गा भगतजी के मकान तक तथा सोहनलाल के मकान से झब्बू मिस्त्री के मकान तक भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड एक में हरद्वारी के मकान से खेमकरण के मकान तक सड़क और नाली बनेगी। वार्ड तीन में हरगोविंद के मकान से हर्षित के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावित है।

छह स्थानों पर सीसी सड़क और नाली निर्माण से सुधरेगी आवागमन व जल निकासी की व्यवस्था

वहीं, वार्ड छह में आंवला-बदायूं रोड से सीसी रोड तक सड़क और नाली बनाई जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन कार्यों से संबंधित मोहल्लों में कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों की समस्या दूर होने के साथ बारिश के दौरान जलभराव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्रमुख रास्तों और मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड में भी जरूरी काम के लिए की मांग

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने नगर के विभिन्न वार्डों में जरूरी विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी। इस संबंध में उन्होंने शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के सामने प्रस्ताव रखा था। विधायक ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर योजना के तहत बजट स्वीकृत कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद शासन स्तर से धनराशि मंजूर की गई।

यह भी पढ़ें- कोहरे की मार: यूपी में छह पैसेंजर ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर एसपी सौरभ दीक्षित ने किया बड़ा फेरबदल: सीओ सिटी बदले, जलालाबाद को नया CO मिला

कुंवरगांव में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए शासन से 1.06 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने भी धनराशि स्वीकृत होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इन कार्यों से नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार का लाभ मिलेगा।

-

महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।