Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Accident: बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, सामान खरीदकर लौट रहा था घर

    बदायूं में मझिया बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से एक युवक टिंकू की मृत्यु हो गई। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का निवासी था और सामान खरीदकर लौट रहा था। अज्ञात वाहन (बोलेरो) की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:10 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के मझिया बाईपास पर एक बोलेरो की टक्कर से युवक की मृत्यु हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी टिंकू बुधवार दोपहर कुछ सामान खरीद कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मझिया बाईपास पर पहुंचे थे। वहां वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें