Badaun News : बच्चों के साथ खेल रहे मासूम पर बंदरों ने किया हमला, बालक का कान काटा
बदायूं के बादशाहपुर में बंदरों ने एक चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसका कान काट लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
संवाद सहयोगी, बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर निवासी बृजेश सिंह का चार वर्षीय पुत्र अनुभव घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी सुबह करीब दस बजे बंदरों ने अनुभव पर हमला बोल दिया और उसका कान काट लिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन बच्चे को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बंदरों का बढ़ रहा प्रकोप
नगर क्षेत्र में लगातार बंदरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन इस और किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों का कोई भी हल नहीं निकल सका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।