Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केशव प्रसाद मौर्य का बयान- अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते- बताई यह वजह

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 03:14 PM (IST)

    UP Politics News in Hindi अखिलेश यादव अब उत्तर प्रदेश में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। बदायूं और आंवला की सीट फिर भाजपा जीतेगी। मोदी जी की गारंटी गाड़ी हर गांव में पहुंच रही है। अब गरीब का भविष्य नहीं बल्कि गरीबों को लूटने वालों का भविष्य संकट में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ठगबंधन बना लिया है।

    Hero Image
    केशव प्रसाद मौर्य का बयान- अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते

    जासं, बदायूं : जिले के कस्बा बिल्सी में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जन सैलाब 2024 का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2016 के चुनाव में गुंडई खत्म करने का वायदा किया था आज खत्म कर दिया है। 2019 में बदायूं में संघमित्रा मौर्य को जीतकर यहां बता दिया कि अब यहां कमल ही खिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोले- अखिलेश नहीं बन सकते सीएम

    अखिलेश यादव अब उत्तर प्रदेश में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। बदायूं और आंवला की सीट फिर भाजपा जीतेगी। मोदी जी की गारंटी गाड़ी हर गांव में पहुंच रही है। अब गरीब का भविष्य नहीं बल्कि गरीबों को लूटने वालों का भविष्य संकट में है। विपक्ष ने ठगबंधन बना लिया है। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इनको गरीब, किसान बर्दाश्त नहीं है। छापे पड़ रहे हैं तो करोड़ों बरामद हो रहे हैं। 2024 में विरोधी चाहे अलग अलग लड़ें या एक साथ लड़े मोदी सरकार ही बनेगी। मोदी के फिर प्रधान मंत्री बनने पर भारत 100 साल आगे पहुंच जाएगा।