विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा के आर्टिफिशियल घाट के तीरे सज रहा ककोड़ा मेला, जलस्तर कम होने से मुख्य स्नान कर संकट

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:12 PM (IST)

बदायूं के ककोड़ा मेले में गंगा का जलस्तर कम होने से मुख्य स्नान पर संकट गहरा गया है, क्योंकि मेला ...और पढ़ें

गंगा की कृत्रिम घाट के तीरे सज रहा ककोड़ा मेला।

गंगा की कृत्रिम घाट के तीरे सज रहा ककोड़ा मेला।

HighLights

  1. ककोड़ा मेला आर्टिफिशियल गंगा घाट पर, जलस्तर कम।

  2. मुख्य स्नान पर श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य पर संकट।

  3. नरौरा बैराज से पानी छोड़ने की मांग, प्रशासन सक्रिय।

जागरण संवाददाता, बदायूं। वो पतित पावनी गंगा जिसके नाम से पवित्रता महकती है। और जिसके जल से लोग आचमन करते हैं। वहीं गंगा ककोड़ा मेले में अपने अस्तित्व को खोती दिखाई दे रही है। दरअसल ककोड़ा मेला इस बार गंगा का मुख्य धार पर न लगकर काट कर अलग से बनाई गई गंगा की धार के तट कर लग रहा है। जिसके जलस्तर और बहाव कम है। अगर पूर्णिमा तक जलस्तर नहीं बढ़ा तो लाखों श्रद्धालु इसी में स्नान करेंगे और कहीं न कहीं स्थिति बिगड़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसपर गहरी चिंता जताई है।

शनिवार को जागरण की टीम मेला ककोड़ा पहुंची। गंगा घाट पर। मौजूद लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि मुख्य गंगा की धार दूसरी तरफ है। जिस धार में स्नान होता है यह धर मुख्य धर से काटकर बनाई गई है। जिसके गंगा का बहाव और जलस्तर कम है।

लोगों का कहना है कि अगर इस जल में पूर्णिमा पर स्नान हुआ तो गंगा का जल बेहद गंदा हो जाएगा और जो श्रद्धालु इसमें स्नान करेंगे और आचमन करेंगे उनकी आस्था भी आहत होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नरौरा बैराज से अतिरिक्त पानी समय पर छोड़ दिया जाए, तो जलस्तर में सुधार हो सकता है और गंगा के बहाव में भी तेजी आ सकती है।

हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कम जलस्तर से डूबने जैसी बड़ी अनहोनी का खतरा कम रहता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और स्नान व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए जलस्तर बढ़ाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जिला पंचायत और बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक तकनीकी टीम और जेई ने कादरचौक क्षेत्र में नाव के जरिए गंगा की उपधारा और नहर के मुहाने का गहन निरीक्षण किया।

नदी में पानी की लगातार कमी को देखते हुए ककोड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक ने भी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र प्रेषित किया है। इस पत्र के माध्यम से मुख्य स्नान से पहले गंगा नदी में पर्याप्त पानी छुड़वाने की मांग की गई है, ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री मेडिकल सुविधा, गंगा किनारे दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

यह भी पढ़ें- तिगरी की रेती पर बसा आस्था का शहर, गंगा तट पर लोगों को बुला रही तंबुओं का नगरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।