विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री मेडिकल सुविधा, गंगा किनारे दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 09:12 PM (IST)

भारतीय समाज सेवा समिति गजरौला ने ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क दवाई वितरण शिविर और ओपीडी लगाने का निर्णय लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. तिगरी मेले में निःशुल्क दवाई वितरण शिविर लगेगा।

  2. अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी संचालित होगी।

  3. हजारों श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। भारतीय समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड, गजरौला की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक डिग्री गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में श्रद्धालुओं के लिए निश्शुल्क दवाई वितरण शिविर लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही आगामी 21, 22 एवं 23 नवंबर को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निश्शुल्क ओपीडी संचालित करने का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया।

tigri mela (2)

समिति के सदस्यों ने कहा कि मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराना समिति का उद्देश्य है। इस पहल से हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में समीर प्रभाकर, हरिओम कश्यप, विक्रांत चौहान, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल सिरोही, जुगल जिंदल एवं सरताज अहमद सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- तिगरी की रेती पर बसा आस्था का शहर, गंगा तट पर लोगों को बुला रही तंबुओं का नगरी

यह भी पढ़ें- तिगरी मेले से पहले गजरौला में 'कालाबाजारी' का खेल! 2200 रुपये तक बिक रहा घरेलू गैस सिलिंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।