विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेले से पहले गजरौला में 'कालाबाजारी' का खेल! 2200 रुपये तक बिक रहा घरेलू गैस सिलिंडर

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:43 PM (IST)

गजरौला में तिगरी मेले से पहले गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां घरेलू सिलेंडर 2000-2200 रुपये ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. मेले में खपत बढ़ने की संभावना के चलते सक्रिय हुए कालाबाजारी करने वाले

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले से पहले गजरौला में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि घरेलू गैस सिलिंडर ब्लैक में 2000 से लेकर 2200 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं।

मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कुछ लोगों ने अभी से सिलेंडरों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। तिगरी मेले में बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें और खानपान के स्टॉल लगाए जाते हैं।

इन दुकानों पर खाना बनाने के लिए छोटे गैस सिलिंडरों की मांग रहती है। वहीं, बड़े कमर्शियल सिलिंडरों का इस्तेमाल अपेक्षाकृत कम होने के कारण छोटे सिलिंडरों की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

इसी मांग को देखते हुए कथित तौर पर गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की तैयारी की जा रही है। गजरौला में घरेलू गैस सिलिंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दाम पर बेचे जाने की चर्चा है।

आरोप है कि कुछ लोग अभी से सिलिंडर एकत्र कर रहे हैं, ताकि तिगरी मेले के दौरान बढ़ती मांग का फायदा उठाकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो मेले के दौरान गैस की किल्लत और कालाबाजारी बढ़ सकती है।

ऐसे में गैस विभाग और प्रशासन से मांग उठ रही है कि सिलिंडरों की अवैध बिक्री, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेले में व्यस्त रहे आला अफसर, उधर रात भर जाम से कराहता रहा अमरोहा; नो-एंट्री खुलते ही थम गए वाहनों के पहिये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।