Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस ज‍िले में लगातार बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप, नौतपा के चौथे द‍िन 42 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान

    Updated: Wed, 28 May 2025 05:36 PM (IST)

    बदायूं में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। नौतपा के चलते लोग झुलसती धूप और लू से बेहाल हैं जिससे दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। तापमान में वृद्धि के कारण लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं लेकिन गर्मी से बचाव के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।

    Hero Image
    गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तपिश और उमस से जीना मुहाल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। नौतपा के चौथे दिन भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को उमस का भी सितम झेलना पड़ा। दोपहर के समय कामकाजी लोग ही घरों से निकले। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। घरों से बाहर निकले लोग शीतल पेय पदार्थ से गला तर करते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौतपा के चौथे दिन आसमान से आग बरसती धूप शरीर को झुलसा रही है। सुबह आठ बजते ही गर्मी और उमस का प्रकोप से लोग व्याकुल हो रहे है। दोपहर को लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग अपना सारा कामकाज छोड़ कर घरों में दुबकने को मजबूर हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

    इधर, बुधवार सुबह की शुरुआत अधिकतम तापमान में तेजी तीन डिग्री सेल्सियस उछाल आने से हुुई। इससे हर कोई पसीना पोछता नजर आया। तपिश भरा इस मौसम से लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने की वजह से पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट तो दर्ज हुई थी, लेकिन चौथे दिन सूरज की तापिश ने फिर से पारा चढ़ा दिया।

    तपिश और उमस से निजात पाने के लिए लोग सड़कों के किनारे बिक रहे गन्ने के रस, बेल का शर्बत, नींबू शिकंजी व लस्सी समेत अन्य शीतल पेय पदार्थ पीते नजर आए। वहीं, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड पर आने पर मुसाफिर ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाते दिखे। लेकिन सूरज की तेज किरणों की तपिश के आगे शीतल पदार्थ पर लोगों को राहत नहीं दे पा रहे है। लोगों का कहना है कि अब तापमान की वृद्धि ने जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग छाता और गमछा के सहारे ही बाजारों में निकल रहे। बावजूद तपिश से बचाव के तमाम उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।