Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: घास छीलने गए किसान का ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला शव

    बदायूं के भरकुईया गांव में सुभाष नामक एक किसान की ट्यूबवेल की कुंडी में डूबने से मौत हो गई। 35 वर्षीय सुभाष शुक्रवार शाम को घास लेने गया था और वापस नहीं लौटा। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव ट्यूबवेल पर देखा। सुभाष की पत्नी के अनुसार उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 06 Jul 2025 09:36 AM (IST)
    Hero Image
    Badaun News: घास छीलने गए किसान का ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला शव

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया के मझरा बस्तरा निवासी सुभाष (35) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह शुक्रवार शाम घास लेने खेतों की ओर गए थे। उसके बाद घर लौट कर नहीं आए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। वह रात भर गांव में और खेतों में उन्हें तलाश करते रहे, लेकिन सुबह तक उनका कुछ पता नहीं चला। 

    इधर जब भरकुईया गांव के लोग अपने खेतों की ओर आए तो उन्होंने एक ट्यूबवेल पर सुभाष का शव कुंडी में पड़ा देखा। तब उन्होंने सुभाष के परिवार वालों को सूचना, जिससे वो भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। 

    पत्नी सावित्री ने बताया कि सुभाष को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शायद वह ट्यूबवेल पर पानी पीने गए थे। तभी उनको मिर्गी का दौरा आया और वह कुंडी में गिर गए। फिर वह निकल नहीं पाए और कुंडी में ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद में उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और दोपहर के समय उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।