Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AC Buses: यूपी के इस जिले में अब दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आगरा और गाजियाबाद तक सफर कर सकेंगे यात्री

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Fri, 04 Apr 2025 09:56 PM (IST)

    AC Bus in Badaun | बदायूं के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब जिले की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने वाली हैं। आगरा और गाजियाबाद तक का सफर अब और भी आरामदायक होगा। इसके साथ ही प्रदूषण मुक्त यात्रा होगा और गर्मी में यात्री फुल एसी का भी आनंद लेंगे। जानिये कितना होगा किराया और बस रूट के बारे में सब कुछ।

    Hero Image
    अब जिले में दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसें, आगरा और गाजियाबाद तक सफर करेंगे यात्री। (तस्वीर जागरण)

    उमेश राठौर, बदायूं। जिले के यात्रियों के लिए ये अच्छी खबर है कि अब बदायूं की सड़कों पर भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगीं। यहां से यात्री आगरा और गाजियाबाद तक का आराम से सफर करेंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा और गर्मी में यात्री फुल ऐसी का आनंद लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसका सबसे बड़ा फायदा दिल्ली रूट के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि इस रूट पर सबसे ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इलेक्ट्रिक बसें चलने के बाद उन्हें साधारण बसों में सफर करना अच्छा नहीं लगेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

    बदायूं में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

    सरकार के आदेश पर प्रदेश के तीन जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो रहा है और बदायूं में इसका बड़ा चार्जिंग प्वॉइंट बनाया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर पीछे जगह चिह्नित कर ली गई है। पिछले दिनों उसका सर्वे भी हो गया। यहां करीब 50 बसों को चार्ज करने के प्वॉइंट बनाए जाएंगे। आगरा और गाजियाबाद से संचालिक इलेक्ट्रिक बसें बदायूं आएंगीं और फिर यहां से चार्ज होकर यात्रियों लेकर वापस लौट जाएंगीं।

    इसका फायदा दिल्ली रूट पर उझानी, मुजरिया, सहसवान और दहगवां के यात्रियों को भी मिलेगा। इसके अलावा यात्री आराम से बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा तक का सफर कर सकेंगे। इसी तरह आगरा रूट पर उझानी, कछला, सोरों, कासगंज, एटा और आगरा के लिए आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी। अभी प्रयागराज से बदायूं तक इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी।

    एक बार चार्ज होने पर 350 किलोमीटर चलेगी बस

    बताया जा रहा है कि बीच में कोई चार्जिंग प्वॉइंट नहीं बनाया गया है। एक बार चार्ज होने पर बसें केवल 350 किलोमीटर का सफर तय कर सकेंगी। इससे आगरा और गाजियाबाद को बदायूं से जोड़ दिया गया। इसलिए यहां पर चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इस माह के अंत तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। उसके बाद यात्री आराम से आगरा और गाजियाबाद तक का सफर कर सकेंगे।

    रोडवेज बस अड्डा परिसर में लगेगा ट्रांसफार्मर, धनराशि जमा

    चार्जिंग प्वॉइंट बनाने के लिए रोडवेज बस अड्डा परिसर में ही एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से बिजली विभाग में 25 हजार रुपये की धनराशि भी जमा कर दी गई है। जल्द ही यहां ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। उसके बाद पीछे टीनशेड बनवाकर चार्जिंग प्वॉइंट बना दिया जाएगा। फिर यहां बसें लाइन से खड़ी होकर चार्ज होंगीं।

    दिल्ली रूट पर घट जाएगी बदायूं डिपो की आमदनी

    इस समय बदायूं डिपो को सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली रूट से हो रही है। यही रूट ऐसा है, जिस पर सबसे ज्यादा रोडवेज बसें भी चल रहीं हैं। इस रूट पर डिपो की करीब 70-80 बसें दौड़ रहीं हैं और रोजाना करीब पांच हजार से लेकर आठ हजार तक यात्री सफर करतें हैं। इलेक्ट्रिक बसें चलने के बाद डिपो की आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

    प्रदेश के तीन बड़े जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। उनमें गाजियाबाद और आगरा की इलेक्ट्रिक बसें बदायूं आएंगीं। इसलिए यहां पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसका फायदा बदायूं के यात्रियों को भी मिलेगी। सभी बसें ऐसी होंगी।

    -दीपक चौधरी, आरएम परिवहन निगम