Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनलॉक-1 में लॉकडाउन हुआ शहर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jun 2020 01:17 AM (IST)

    जागरण संवाददाता बदायूं शहर में अब लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं। लगातार शहर में कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे अभी तक गांधी ग्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनलॉक-1 में लॉकडाउन हुआ शहर

    जागरण संवाददाता, बदायूं : शहर में अब लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं। लगातार शहर में कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे अभी तक गांधी ग्राउंड, नेकपुर, पटियाली सराय, खंडसारी मुहल्ला, विजय नगर, नवादा, आवास विकास, मीराजी चौकी, आदर्श नगर भी हॉटस्पॉट बन चुका है। इससे अनलॉक-1 में शहर लॉकडाउन हो चुका है। हॉटस्पाट क्षेत्र बढ़ने से शहर का मुख्य बाजार तक बंद हो चुका है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर बीते दिनों कोरोना मुक्त घोषित हुआ। इससे रेड जोन से ग्रीन जोन में आया। इससे अनलॉक-1 में लॉकडाउन से छूट मिली। रोस्टर के अनुसार बाजार खुलने लगे। ज्यादातर गतिविधियां सामान्य हुई। लेकिन, बीते एक सप्ताह से यहां पर फिर से कोरोना संक्रमित मिलना शुरू हुए, तो शहर से लेकर देहात तक में हॉटस्पाट तेजी से बढ़े। बीते दिनों में ज्यादातर केस शहर में निकलने से यहां के तमाम स्थान हॉटस्पॉट घोषित हो चुके हैं। यहां सभी गतिविधि बंद करा दी गई हैं। हर गली-मुहल्ले में बेरीकेडिग करते हुए इलाके के इलाके सील हो चुके हैं। इससे शहर में लॉकडाउन जैसी स्थिति दिख रही है। मुख्य हाईवे को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश रोड पर बेरीकेडिग हो चुकी है।

    जरूरी सामान की आपूर्ति को जारी किए पास

    हॉटस्पाट में लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित है, इसलिए यहां पर लोगों को जरूरी खाद्य पदार्थो की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए विक्रेताओं को जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं। यही लोग मुहल्लों में जाकर सामान दे रहे हैं।