जिले में काले हिरन का होगा विशेष संरक्षण
नया वर्ष वन विभाग में भी नए बदलाव लेकर आएगा। पौधरोपण के अलावा काले हिरन के संरक्षण की तैयारी चल रही है। जिले में काले हिरन की गणना करके उनकी देखरेख करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद जिले में काले हिरनों की विशेष सुरक्षा की जाएगी।

जेएनएन, बदायूं : नया वर्ष वन विभाग में भी नए बदलाव लेकर आएगा। पौधरोपण के अलावा काले हिरन के संरक्षण की तैयारी चल रही है। जिले में काले हिरन की गणना करके उनकी देखरेख करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद जिले में काले हिरनों की विशेष सुरक्षा की जाएगी। विभाग उनके खाने पीने का पूरा इंतजाम करेगा। नए साल में मुहिम शुरू होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी के निर्देश वन विभाग ने योजना तैयार की। जिले के चारों रेंज में काले हिरन की गणना कराई गई। कई दिनों के अभियान के बाद जिले में 490 काले हिरन होने की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी संकलित की गई। तो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले काले हिरन की संख्या को कम किया गया। माना गया कि जिले में लगभग 470 काले हिरन हैं। विभाग ने उनके संरक्षण की कार्ययोजना तैयार की। जिसके अंतर्गत बहुतायत वाले क्षेत्रों में जगह-जगह काले हिरन का स्थान होने की जानकारी चस्पा की जाएगी। गुजरने वाली सड़क पर गति सीमा निर्धारित होगी। वन विभाग की ओर से शासन को अपने कार्ययोजना से अवगत कराया गया है। जिसके बाद स्थानीय स्तर से काले हिरन की विशेष देखरेख होगी।
इनसेट
नए वर्ष में रोपे जाएंगे 46 लाख पौधे
नए वर्ष में जिले के पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले भर के सरकारी विभाग लगभग 46 लाख पौधे लगाएंगे। जिसमें अकेले वन विभाग की ओर से 13 लाख 51 हजार पौधे लगेंगे। कर्मचारियों के माध्यम से पौधों को संरक्षित किया जाएगा। इससे पहले 2020 में 13 लाख 9 हजार पौधे लगाए हैं। हैरिटेज घोषित होंगे सौ वर्ष से पुराने वृक्ष
सौ वर्ष से पुराने वृक्षों को संरक्षित करने के लिए शासन ने वन विभाग से सूची मांगी थी। जिन्हें हैरिटेज वृक्ष घोषित करके विशेष रूप से संरक्षण दिया जाएगा। जिले सात वृक्षों को चिह्नित करके शासन को सूची भेजी गई है। वर्जन..
काले हिरनों को संरक्षित करने के लिए गणना कराई गई थी। जिसका प्लान शासन को भेजा गया है। इसके अलावा हैरिटेज वृक्ष घोषित करने के लिए भी शासन को सूची भेजी जा चुकी है।
- ईशा तिवारी, डीएफओ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।