Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Transfer: 13 दारोगा सहित 44 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, बदायूं SSP ने किया बड़ा फेरबदल

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 01:03 PM (IST)

    बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 13 दारोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला। प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बिल्सी थाने का स्वतंत्र प्रभार संभाला और चार लड़कियों को बरामद किया। उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए और नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।

    Hero Image
    बदायूं के एसएसपी हैं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह। सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को देर रात एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने 13 दारोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा जयपाल सिंह को न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण सिंह को सहसवान, अजय कुमार को कोतवाली, भूरेलाल को दातागंज, भूपेंद्र यादव को उसहैत, रोहित कुमार को कादरचौक, जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को मूसाझाग और अनंत अमौरिया को जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उनके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कमर अहमद को अलापुर, राजवीर सिंह को उघैती, युवराज सिंह को मुजरिया में तैनाती दी है।

    आठ महिला सिपाही भी शामिल

    एसएसपी ने अजय कुमार को कादरचौक, अशोक कुमार वर्मा को उघैती भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात 24 पुलिस कर्मियों को भी अलग-अलग थानों पर भेजा गया है। रात 44 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले गए। इनमें आठ महिला सिपाही भी शामिल हैं।

    प्रशिक्षु सीओ ने संभाला थाने का स्वतंत्र प्रभार

    बिल्सी। प्रशिक्षु सीओ गौरव गौरव उपाध्याय ने रविवार को थाने का स्वतंत्र प्रभार के रूप में चार्ज संभाल लिया। उन्होंने पहले दिन ही चार लड़कियों को बरामद कराया। थाने के स्टाफ के साथ गोष्ठी की और दिशा निर्देश दिए।

    आईजीआर और अन्य कार्यों की समीक्षा भी की। बाद में गांव के चौकीदारों के साथ भी बैठक की और उन्हें भी दिशा निर्देश दिए। बाद में उन्होंने नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। गौरव उपाध्याय पीपीएस बैच 2023 के पुलिस अधिकारी हैं और इसी वर्ष हुए मुरादाबाद पुलिस एकेडमी के पासिंग आउट परेड में उन्हें सर्वांग सर्वोत्तम केडेट से नवाजा गया था।