Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत; चालक मौके से हो गया फरार

    सिलहरी में बहन की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर लौट रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक टिंकू दिल्ली में काम करता था। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है। एक अन्य घटना में मोहित पटेल नामक युवक भी बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया जिसे बरेली रेफर किया गया।

    By Umesh Chandra Rathore Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 27 Aug 2025 07:13 PM (IST)
    Hero Image
    तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक रौंदी, युवक की मृत्यु

    संवाद सूत्र, सिलहरी। बहन की गोद भराई को शहर से सामान खरीदकर घर लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी 30 वर्ष टिंकू दिल्ली में पानी सप्लाई करने का काम करता था। उसके स्वजन के मुताबिक बुधवार को उसकी बहन इंद्रावती की गोद भराई होनी थी। इससे युवक सोमवार को ही दिल्ली से अपने घर आ गया था और बुधवार सुबह वह बाइक लेकर कुछ सामान खरीदने शहर आया था। वह सुबह करीब 10 बजे अपने गांव लौट रहा था।

    इसी दौरान शहर के मझिया बाइपास पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टिंकू बाइक समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरा और बाद में बोलेरो भी खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसे देखकर वहां तमाम लोग पहुंच गए और उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। उसके बाद टिंकू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

    इधर, पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बोलेरो पर शाहजहांपुर का नंबर लिखा है और उसके शीशे पर बीडीओ लिखा हुआ है। इससे माना जा रहा है कि गाड़ी किसी बीडीओ की है। टिंकू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। चौकी इंचार्ज अनंत अमौरिया ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक भाग गया था। उसकी तलाश कराई जा रही है।

    बोलेरो की टक्कर से युवक घायल

    थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी 28 वर्षीय मोहित पटेल पुत्र नेत्रपाल बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक लेकर बदायूं आ रहा था। उसी दौरान एक बोलेरो कार तेज रफ्तार में दातागंज की ओर से आ रही थी। मोहित सांई वाली तकिया के नजदीक पहुंचा था। तभी बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया।