Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Crime News: मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया भेजा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:34 PM (IST)

    बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म के आरोपी परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पानी भरने गई थी तभी आरोपी ने उसे भूसे की कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गया था। दैनिक जागरण में खबर आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    Hero Image
    मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित मंगलवार को पकड़ा गया। पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह मामला शुक्रवार शाम का है। मानसिक बीमार महिला शाम को करीब छह बजे लोटा लेकर अपने घर के बाहर सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। उसी दौरान आरोपित परवेज उसे धकियाते हुए भूसे की कोठरी में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के पति कहना था कि वह मजदूरी करके शाम को घर लौटा था। उस वक्त उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जब वह कुछ देर बाद घर लौट कर आई तो काफी बदहवास हालत में थी और उसके शरीर पर भूसा लगा हुआ था, जिससे उसे मामला संदिग्ध लगा। उसने अपनी पत्नी से जानकारी ली तो उसने इशारों में बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। पति ने जाकर पड़ोसी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें आरोपित परवेज उसे धकियाते हुए भूसे की कोठी में ले जाता दिखाई दिया था। उसी तरह वह बाहर भी धकियाते हुआ ला रहा था।

    इसके बाद स्वजन महिला को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पुलिस रविवार दोपहर तक मामला दबाए रही। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया और दैनिक जागरण ने इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसको तलाश किया।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बदायूं में बुखार से युवती सहित तीन लोगों की मौत, गांव में एक दर्जन से अधिक बीमार