Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पत्नी को रील बनाने का चढ़ा ऐसा शौक, परेशान होकर पत‍ि ने फांसी लगाकर दे दी जान

    बदायूं के इस्लामनगर में पत्नी के रील बनाने के शौक से परेशान होकर पति सुनील ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली में काम करने वाले सुनील ने पत्नी को दूसरे लड़के के साथ रील बनाते देखा था जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद सुनील ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Umesh Chandra Rathore Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 28 Aug 2025 07:46 PM (IST)
    Hero Image
    पत्नी के रील बनाने से नाराज होकर पत‍ि ने की आत्‍महत्‍या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, इस्लामनगर। पत्नी को रील बनाने का ऐसा शौक चढ़ा की वह दिल्ली में काम करने वाले अपने पति की नाराजगी को भी न समझ सकी। आए दिन पत्नी की रील को देख तो पति परेशान रहता था। इस बीच उसने देखा कि उसकी पत्नी ने किसी दूसरे लड़के के साथ रील बनाई है। इससे परेशान होकर वह मंगलवार को दिल्ली से गांव लौटा। उसने पत्नी को समझाया, जिस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी बुधवार को उसे छोड़कर चली गई। उसी दिन देर शाम पति सुनील ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सुनील के स्वजन ने यह सब जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के मुहल्ला काजी टोला निवासी 35 वर्षीय सुनील दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। उसके स्वजन के अनुसार सुनील मंगलवार को ही दिल्ली से आया था। यहां उसकी पत्नी लक्ष्मी इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय थी और वह लगातार अपनी रील बनाकर प्रसारित करती थी। इसको लेकर सुनील और लक्ष्मी के बीच में काफी विवाद हुआ था।

    सुनील लगातार रील बनाने का विरोध भी कर रहा था, लेकिन उसकी पत्नी बात नहीं मान रही थी। स्वजन का कहना है कि सुनील के तीन बच्चे हैं। वह अक्सर अपने बच्चों का हवाला भी देता था। जब इसके बावजूद लक्ष्मी ने रील बनाना बंद नहीं की, तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इससे उसकी पत्नी मायके चली गई।

    बुधवार रात को उसने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अगर इस संबंध में कोई तहरीर आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Badaun News: मकान का हिस्सा गिराने गई टीम के आगे लेटा युवक, हंगामा; लेखपाल की गाड़ी में तोड़फोड़