UP News : ऐसा पति किसी को ना मिले, अपनी पत्नी के ही प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर कर रहा वायरल
कुछ दिन तक उनका रिश्ता ठीक रहा। लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते महिला ने अलग रहने का फैसला किया और वह अपने मायके आकर रहने लगी। उसने अपने भरण पोषण और तलाक के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया। जिसका फैसला भी जल्द ही आने वाला है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

जासं, बदायूं। शहर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध आइटी एक्ट की प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पति से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह अलग हैं। उन्होंने कोर्ट में वाद भी दायर किया था। जिसमें जल्द ही फैसला आने काे है। इस बीच उनका पति उन्हें बदनाम करने के लिए पूर्व में धोखे से बनाए गए उनके अश्लील वीडियो और फोटो को प्रसारित कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साल 2016 में हुई थी शादी
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2016 को जिला अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। कुछ दिन तक उनका रिश्ता ठीक रहा। लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते महिला ने अलग रहने का फैसला किया और वह अपने मायके आकर रहने लगी। उसने अपने भरण पोषण और तलाक के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया। जिसका फैसला भी जल्द ही आने वाला है।
पत्नी के चोरी से खींच लिए फोटो
महिला का आरोप है कि उसका पति ने उसके अश्लील और आपत्तिजनक फोटो बिना उसकी जानकारी के खींच लिए थे। जिन्हें वह अब प्रसारित कर रहा है। उसने उनके कई रिश्तेदारों और परिचितों को वह फोटो भेजे हैं। जिससे उसे बेइज्जत होना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले पति ने महिला के पिता को फोटो भेजकर गालियां लिखीं। महिला के पिता की भी बदनामी हो रही है। महिला ने बताया कि उनके पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।