Badaun Conversion News: गैस चूल्हों की मरम्मत करने वाला बना 'धर्म का ठेकेदार', अब जी रहा लग्जरी लाइफ
बदायूं के अलापुर में मतांतरण के मामले में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो पहले गैस चूल्हे की मरम्मत करता था। ईसाई धर्म अपनाने के बाद उसका जीवन बदल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। चर्च निर्माण की अनुमति न मिलने पर उसने हॉल में ही प्रार्थना सभा शुरू कर दी। उसके बच्चे दिल्ली और दक्षिण कोरिया में पढ़ाई कर रहे हैं।
उमेश राठौर। जागरण, बदायूं। मतांतरण के मामले में अलापुर के जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है। वह पहले कभी गैस चूल्हों की मरम्मत करता था। उसके घर में ही चूल्हे की मरम्मत की दुकान थी लेकिन वह जब से इसाई धर्म से जुड़ा है। तब से वह अपना जीवन लग्जरी जी रहा है। उसके चार बच्चे हैं उनमें तीन बेटे दिल्ली और बेटी दक्षिण कोरिया में पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अलापुर कस्बा निवासी आरोपित व्यक्ति का नगर में दो मंजिला मकान है। जाति से वह वाल्मिकि है। कुछ साल पहले तक वह अपनी सामान्य जिंदगी जी रहा था। उसने अपने घर में ही गैस चूल्हे की मरम्मत की दुकान खोल रखी थी और उसी से उसका गुजारा चल रहा था लेकिन कुछ साल से वह ईसाई धर्म से जुड़ गया और उसका प्रचार प्रसार करने लगा।
अलापुर में नहीं मिली चर्च निर्माण की अनुमति, तो करवा लिया हाल का निर्माण
पुलिस के मुताबिक उसका नाम मतांतरण के मामले में प्रकाश में आया है। इससे अलापुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले की जांच इस्लामनगर पुलिस कर रही है। वह यहां से उसे इस्लामनगर ले जाएगी।
तीन बेटे दिल्ली और बेटी कर रही है दक्षिण कोरिया में पढ़ाई
उसके पास बाहर से फंडिंग आ रही थी। इसके चलते उसने अलापुर कस्बे में भी चर्च बनाने की अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने चर्च के निर्माण की अनुमति नहीं दी। इससे उसने एक हाल का निर्माण करा लिया और उसी में प्रार्थना सभा व मतांतरण का काम शुरू कर दिया।
आज उसके पास एक कार है, एक स्कूटी है। अभी कुछ समय पहले उसने एक प्लाट भी खरीदा है। उसके तीन बेटे दिल्ली में रह रहे हैं और एक बेटी है, जो दक्षिण कोरिया में पढ़ाई कर रही है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि इस्लामनगर से काल आई थी। उसके आधार पर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। इस्लामनगर पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।