Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दारोगा ने कार से दो बाइक और एक किशोर को रौंदा, लोग बोले- नशे में संभालना हो रहा था मुश्किल

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 11:01 PM (IST)

    बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में कौल्हाई के पास एक दारोगा ने नशे की हालत में कार से दो बाइक और एक किशोर को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने दारोगा के नशे में होने की बात कही। पुलिस ने दारोगा और कार को कब्जे में ले लिया है घायल किशोर को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दारोगा का मेडिकल कराया गया है।

    Hero Image
    दारोगा ने कार से दो बाइक समेत किशोर को रौंदा। जागरण

    संवाद सूत्र, बदायूं । मुजरिया थाना क्षेत्र में कौल्हाई के सामने एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक समेत सड़क पर पैदल जा रहे किशोर को रौंद दिया। यह कार एक दारोगा चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दारोगा शराब के नशे में धुत्त था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस दारोगा और उसकी कार को ले गई। किशोर को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे का है। उस वक्त 15 वर्षीय दीपक यादव पुत्र महावीर अपने खेत से लौट रहा था। वह सड़क किनारे पैदल-पैदल जा रहा था। कौल्हाई में एक दुकान के सामने दो बाइक खड़ी थीं। उसी दौरान सहसवान की एक ओर से जरीफनगर में तैनात दारोगा मुलित त्यागी कार लेकर आ रहा था। वह काफी नशे में था, जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो बाइकों को रौंदती हुई चली गई और उसकी चपेट में दीपक यादव भी आ गया, जिससे वह घायल होकर दूर जा गिरा।

    लोगों ने कही नशे में होने की बात  

    स्थानीय लोगों के मुताबिक इतने नशे में था कि उसे खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था। इसकी सूचना पर मुजरिया पुलिस पहुंच गई और दारोगा व उसकी कार को थाने ले गई। किशोर को सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    इस हादसे में मिलक नगला निवासी पुष्पेंद्र को भी चोट आई है। उसका वहीं उपचार करा दिया गया। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मुजरिया एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दारोगा मुलित त्यागी का मेडिकल कराया गया है। उसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों का इलजा कराया जा रहा है।

    comedy show banner