Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Conversion Racket: डीएमएसटीसी कुंदावली वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं कई बाहरी लोग, लोगों को देते हैं लालच

    बदायूं के कुंदावली गांव में मतांतरण कराने वाले मिशनरियों का अड्डा पकड़ा गया। विधवा महिला को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया गया। डीएमएसटीसी कुंदावली व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर धर्म का प्रचार किया जा रहा था। सितंबर 2024 में सात लोगों का मतांतरण कराया गया जिसकी जांच पुलिस कर रही है। एक्स हैंडल पर शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ।

    By Umesh Chandra Rathore Edited By: Sakshi Gupta Updated: Mon, 25 Aug 2025 04:18 PM (IST)
    Hero Image
    डीएमएसटीसी कुंदावली वाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं कई बाहरी लोग, लोगों को देते हैं लालच

    जागरण संवाददाता, बदायूं। मतांतरण कराने वाले इसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली में अपना अड्डा बना रखा था। उनका डीएमएसटीसी कुंदावली नाम से वाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है।

    वह लगातार इस ग्रुप में धर्म के प्रचार प्रसार से संबंधित फोटो व वीडियो भी प्रसारित कर रहे थे। लगातार लोगों को लालच देकर उन्हें अपने धर्म से जोड़ रहे थे। इस ग्रुप में कई बाहरी लोग भी शामिल है। कई स्थानीय और आसपास कस्बों के लोग भी जुड़े हुए हैं, जो लगातार काफी समय से सक्रिय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंदावली गांव में उन्होंने एक विधवा के घर पर अपना अड्डा बना रखा था। बताया जा रहा है कि यह विधवा महिला वाल्मीकि समाज से है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। अभी कुछ माह पहले वह विधवा महिला के घर पर आए थे और लालच देकर उसका मतांतरण करवा दिया था।

    उसके बाद से लगातार उसका खाना खर्चा भी देने लगे और वहीं पर उन्होंने अपनी जगह बना ली। धीरे-धीरे करके महिला के परिवार के लोगों को जोड़ा गया। गांव के लोग यह भी बताते हैं कि वह उन्हें शादी कराने से लेकर, बीमारी दूर भगाने और रुपयों तक का लालच दे रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि जब गांव के कुछ लोग उनसे जुड़े तो उन्होंने अपना डीएमएसटीसी कुंदावली नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिया और उसमें लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया। उसमें रोजाना अपने धर्म से संबंधित फोटो वीडियो भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

    सितंबर 2024 में कराया गया था सात लोगों का मतांतरण

    इसी कुंदावली गांव में 13 सितंबर 2024 को सात लोगों का मतांतरण कराया गया था। बताया जा रहा है कि जो फोटो प्रसारित हो रहे हैं। वह सितंबर 2024 के हैं और जो मतांतरण कराने वाला दिखाई दे रहा है। वह अलापुर कस्बे का रहने वाला है।

    वह कुछ समय पहले एक सामान्य व्यक्ति था लेकिन अब उसके पास काफी संपत्ति है और अभी कुछ दिन पहले ही उसने प्लाट खरीदा था। एक नई बाइक भी खरीदी है। इससे पुलिस को भी लग रहा है कि उसके पास कहीं से फंडिंग आ रही है। उसकी छानबीन में अलापुर थाना पुलिस भी जुट गई है।

    कुंदावली गांव में हुई थी भागवत कथा, उसमें हुई थी प्रचार प्रसार की कोशिश

    अभी कुछ समय पहले कुंदावली गांव में भागवत कथा का भी आयोजन हुआ था। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उस आयोजन में तमाम हिंदू लोग मौजूद थे। वह आराम से भागवत कथा सुन रहे थे। उसी दौरान इनमें शामिल एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने भागवत कथा को बेकार बताया।

    उसने अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का प्रयास किया था। हालांकि उस वक्त लोगों ने कोई शिकायत नहीं की थी लेकिन वह विवाद से बचते दिखाई दे रहे थे। इसलिए उन्होंने थाना पुलिस को सूचना तक नहीं दी।

    एक्स हैंडल पर शिकायत से हुआ राजफाश

    इस मतांतरण के खेल का एक्स हैंडल पर हुई शिकायत से राजफाश हुआ। लोग यह भी डर रहे थे कि कहीं उनके खिलाफ भी झूठी शिकायत न कर दी जाए, जिसकी वजह से वह इन लोगों के खिलाफ शिकायत करने से बच रहे थे।

    शायद इसी वजह से युवक ने अपने नाम से शिकायत नहीं की थी और उसने दूसरे नाम से एक्स हैंडल पर शिकायत की। तब कहीं पुलिस को मामले का पता चला और इसमें छानबीन शुरू हुई। उसके बाद पूरा मामला निकलकर सामने आया और उससे यह राजफाश हुआ।