UP News: शादी के ग्यारह दिन बाद ही ट्रैक्टर पर बैठकर फरार हुई दुल्हन, पति ने बाइक दौड़ाकर पकड़ा
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। शादी के ग्यारह दिन बाद एक दुल्हन ट्रैक्टर पर बैठकर भाग रही थी जिसे उसके पति ने पीछा करके पकड़ा। युवक ने बताया कि उसने आजमगढ़ से शादी की थी जिसमें उसका काफी खर्चा हुआ था। पत्नी सामान खरीदने के बहाने ट्रैक्टर पर बैठकर भाग गई थी।

जागरण संवाददाता, बदायूं। ग्यारह दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन मंगलवार को ट्रैक्टर पर बैठकर फरार हो रही थी। उसे पति ने बाइक दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने ले गया।
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह 11 दिन पहले आजमगढ़ जिले से शादी करके लाया था। इसमें उसका करीब एक लाख रुपया खर्च हुआ था। बाद में दुल्हन ने भी कुछ सामान खरीदवाया था।
मंगलवार शाम करीब छह बजे वह बिनावर पहुंचा। उसकी पत्नी ने कहा कि कुछ सामान खरीदना है। पति बाइक लेकर खड़ा रहा। तब तक उसकी पत्नी सड़क पार करके एक ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर चली गई।
जब वह काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो उसने आसपास के दुकानदारों से पता किया। दुकानदारों ने बताया एक महिला ट्रैक्टर पर बैठकर बरेली की ओर गई है। इसके बाद युवक ने बाइक को दौड़ा दी और ट्रैक्टर को विजय नगला पेट्रोल पंप के नजदीक जाकर रोक लिया।
उसकी पत्नी ट्रैक्टर से तो उतर गई, लेकिन उसके साथ आने को तैयार नहीं थी। यह देखकर वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि यह मामला थाने नहीं आया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।