Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Badaun News: मक्का के खेत में निर्वस्त्र मिला आशा वर्कर का शव, टीकाकरण कराने गांव में गई थी महिला

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 20 May 2025 02:44 PM (IST)

    Badaun News बदायूं में एक आशा वर्कर का निर्वस्त्र शव मक्का के खेत में मिला जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार के अनुसार वह टीकाकरण के लिए गई थी और लौटते समय लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Hero Image
    Badaun News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। एक आशा वर्कर का शव निर्वस्त्र हालत में मक्का के खेत में पड़ा मिला। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि आशा वर्कर सोमवार सुबह नजदीक गांव में टीकाकरण कराने गई थी। वह दोपहर बाद कच्चे रास्ते से होकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते से कहीं लापता हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर शाम जब परिवार वालों ने उसे तलाश किया तो उसका शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और देर रात उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    40 वर्षीय आशा वर्कर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके परिवार वालों का कहना है कि सोमवार को नजदीकी गांव कुंदननगर में टीकाकरण अभियान चल रहा था। आशा वर्कर वहां एएनएम के साथ टीकाकरण करवाने गई थी। दोपहर बाद एएनएम ने उसे क्षेत्र के ही एक गांव के चौराहे पर छोड़ दिया था। वहां से आशा वर्कर कच्चे रास्ते से अकेली घर आ रही थी।

    स्वजन तलाश कर रहे थे

    बताया जा रहा है कि वह इसी दौरान कहीं रास्ते से लापता हो गई। इधर जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसका मोबाइल नंबर लगाया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। इससे परिवार वाले उसे खुद ढूंढने के लिए निकल पड़े।

    खेत में खींचने के निशान मिले

    गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर मक्का के खेत में उसको खींचने के निशान मिले। इससे परिवार वाले मक्का के खेत में घुस गए। वहां उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा हुआ था। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे एसओ उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी।

    परिवार वालों का कहना, दुष्कर्म के बाद हत्या की गई

    परिवार वालों का कहना है कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शायद उसको गला दबाकर मारा गया है। अभी उन्होंने किसी पर आशंका नहीं जताई है लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने को कहा है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपने पति की दूसरी पत्नी थी।

    ये भी पढ़ेंः जांच में बड़ा खुलासा: पाम ऑयल में बटर व यलो रंग मिलाकर बना रहे सरसों का तेल, लोगों की सेहत से खिलवाड़

    महिला आशा वर्कर है। उसका शव मक्का के खेत में मिला है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। - उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष अलापुर

    ये भी पढ़ेंः 'सेना के जवानों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर दिखाई औकात', 724 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर बाेले सीएम