Badaun News: गोली लगने से घायल डीजे संचालक की मौत, आसपा के नेता ने की थी फायरिंग
बदायूं के मीरा सराय इलाके में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव समीर सागर ने उसे गोली मारी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। पुलिस अब आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के मीरा सराय इलाके में गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसको आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव समीर सागर ने गोली मारी थी। दूसरे दिन आरोपित को जेल भेज दिया गया था।
यह मामला 14 अगस्त की रात करीब नौ बजे का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शिवपुरम निवासी अजय मीरा सराय में अपनी दुकान पर गया था। वहां आजाद समाज पार्टी में भाईचारा कमेटी के प्रदेश सचिव समीर सागर ने उसको गोली मार दी थी।
पुलिस ने उसे मय लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन उसे जेल भेज दिया गया था। तो वहीं स्वजन अजय को जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अब पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या में मामला तरमीम करने की तैयारी शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।