विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं मदरसा में जश्ने दस्तारबंदी कॉफ्रेंस का आयोजन, 21 छात्रों के सिर पर बंधी फजीलत की पगड़ी

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:04 PM (IST)

बदायूं के मदरसा जामिया हनफिया रजविया में भव्य जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कुरआन-ए-पाक का हिफ्ज और किरात मुकम्मल करने वाले 21 छात्रों को फजीलत की पगड़ी बांधी गई।

21 छात्रों के सिर पर बंधी फजीलत की पगड़ी। फोटो- जागरण

21 छात्रों के सिर पर बंधी फजीलत की पगड़ी। फोटो- जागरण

HighLights

  1. बदायूं मदरसा में भव्य जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

  2. 21 छात्रों ने कुरआन हिफ्ज और किरात की तालीम पूरी की।

  3. उलेमा-ए-कराम ने छात्रों को फजीलत की पगड़ी बांधी।

संवादसूत्र, बदायूं। कस्बा के मदरसा जामिया हनफिया रजविया में अजीमुश्शान जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस रूहानी और तालीमी महफिल में कुरआन-ए-पाक का हिफ्ज और किरात की तालीम मुकम्मल करने वाले 21 होनहार तलबा के सिरों पर उलेमा-ए-कराम के मुबारक हाथों से फजीलत की पगड़ी (दस्तार) बांधी गई।

कॉन्फ्रेंस का आगाज तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक और नात-ए-नबी से हुआ। इसके बाद नातख्वानों ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को रूहानी माहौल से भर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने छात्रों की हौसला अफजाई की।

कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि सय्यद अहसन मियां पीलीभीत ने तालीम की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इल्म इंसान को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है। आज के दौर में हमारे बच्चों के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी और आधुनिक तालीम हासिल करना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कुरआन-ए-पाक को सीने में महफूज करने वाले यह 21 बच्चे न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे समाज और मुल्क का रोशन मुस्तकबिल हैं। इन बच्चों ने मेहनत और लगन से हिफ्ज मुकम्मल किया है, जो काबिले तारीफ है। अभिभावकों और उस्तादों का भी इसमें बड़ा योगदान है।

दस्तारबंदी पाने वाले छात्रों में हाफिज समीर अहमद, हाफिज मूनिस रजा, हाफिज मदनी, हाफिज जैद रजा, हाफिज उवैस, हाफिज शहजाद, हाफिज अकमल, हाफिज सालिम रजा, हाफिज मुदस्सिर अली, हाफिज फरमान, कारी मोहम्मद आजम, कारी मोहम्मद आलम, कारी मोहम्मद अलफैज, कारी मोहम्मद हुसैन, कारी मोहम्मद साजिद, कारी तनवीर, कारी मुहम्मद साजिद, कारी कामरान और कारी मोहम्मद साइम शामिल हैं। इन सभी ने जामिया हनफिया रजविया से डिग्री प्राप्त की।

यह भी पढ़ें- संभल में 13 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा टैबलेट, ITI चंदौसी में बनाया गया भंडारण केंद्र

यह भी पढ़ें- गंगा तट पर दुग्धाभिषेक के साथ 'सिसौना डांडा मेला' का आगाज, हरि बाबा बांध धाम में हुआ झंडी पूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।