विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में 13 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा टैबलेट, ITI चंदौसी में बनाया गया भंडारण केंद्र

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:42 PM (IST)

संभल में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 13,300 टैबलेट छात्रों को दिए जाएंगे। वितरण के लिए आईटीआई चंदौसी में भंडारण केंद्र बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. संभल में 13300 टैबलेट छात्रों को वितरित किए जाएंगे।

  2. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत यह वितरण होगा।

  3. टैबलेट भंडारण के लिए आईटीआई चंदौसी को केंद्र बनाया गया।

जागरण संवाददाता, संभल। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत संभल जिले के डिग्री कालेजों और अन्य संस्थानों के छात्र छात्राओं को फिर से टैबलेट दिए जाने की तैयारी है। जिले को 13300 टैबलेट की आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद है। जिसके बाद नियमानुसार शिक्षण संस्थानों को वितरण का कार्य किया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कारपोरेशन (यूपीडेस्को) नोडल संस्था के रूप में कार्यरत है।

छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट

प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को आकांक्षा राना ने प्रदेश के सभी जिलााधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें संभल जिले को 13300 टैबलेट के आवंटन की बात कही है। टैबलेट का वितरण डिग्री कॉलेजों और अन्य संस्थानों के छात्र छात्राओं को किया जाना है।

कहा गया है कि टैबलेट की प्राप्ति, भंडारण, सुरक्षा एवं वितरण के लिए जिला स्तर पर तैयारी कराई जाएं। साथ ही, चिह्नित गोदामों में सीसीटीवी कैमरों, पुलिस सुरक्षा, उपकरणों को सीलन एवं अन्य संभावित क्षति से सुरक्षित रखने के लिए भी इंतजाम किए जाए। जिसे लेकर जिले में तैयारी हो रही हैं।

आईटीआई चंदौसी में होगा भंडारण

योजना के सहायक नोडल प्रथम एवं प्रधानाचार्य आईटीआई संभल राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस बार टैबलेट के भंडारण के लिए आईटीआई चंदौसी को चिह्नित किया गया है। जबकि पूर्व में भंडारण केंद्र एडीएम कार्यालय संभल था।

उन्होंने बताया कि टैबलेट की आपूर्ति करीब 10 दिनों में होने की उम्मीद है। जिसके बाद कालेजों को टैबलेट का वितरण किया जाएगा। बता दें कि पूर्व में वर्ष 2022 से इस योजना के तहत 22860 स्मार्ट फोन और 7936 टैबलेट का वितरण छात्र छात्राओं का किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बनारस क्वीयर प्राइड 2026: बेनियाबाग पार्क में जुटे लोग, संवाद और सामुदायिक पॉटलक से दिया समावेशन का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।