Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Gang Rape Update: तीन लड़कों ने किया था गैंग रेप, चौथे ने बनाई वीडियो अब पांचवां कर रहा ब्लैकमेल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 04 Jun 2025 12:39 PM (IST)

    Badaun Rape Case Update बदायूं में एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक साल पहले तीन लड़कों ने किशोरी से दुष्कर्म किया था जबकि चौथे ने वीडियो बनाया और पांचवां ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का नहीं लग रहा है लेकिन जांच जारी है।

    Hero Image
    Bdaun Rape Case: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सूस, जागरण, उझानी/बदायूं। Badaun Rape Case: कोतवाली क्षेत्र का परिवार उस दौरान हैरान रह गया, जब उनके परिवार की एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित हुआ और परिवार वालों को उसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि किशोरी के साथ एक साल पहले तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौथे लड़के ने उसकी वीडियो बनाई थी और पांचवा लड़का उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जब उसने आरोपिताें का कहना मानने से इनकार कर दिया तो अब उन्होंने किशोरी का वीडियो प्रसारित कर दिया।

    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस

    उझानी कोतवाली क्षेत्र में यह मामला मंगलवार को सार्वजनिक हुआ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जब यह वीडियो कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा तो खलबली मच गई। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करा दी। इसी दौरान दोपहर के समय किशोरी के चाचा कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उनकी 17 वर्षीय भतीजी गांव के बाहर लकड़ियां लेने गई थी। उसी दौरान तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था।

    तीन लड़कों ने किया था दुष्कर्म, चौथे ने बनाई थी वीडियो, पांचवां कर रहा था ब्लैकमेल

    उस वक्त वहां उनका चौथा दोस्त भी मौजूद था। उसने युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसके बाद से उनका पांचवां साथी वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने एक जून को किशोरी को अपने पास बुलाया और उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने उसका कहना मानने से इनकार कर दिया तो उसने आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    इंस्पेक्टर नीरज कुमार मलिक ने बताया कि यह मामला एक साल पुराना है। उस दौरान किसी ने तहरीर नहीं दी थी। अब यह वीडियो प्रसारित हुआ है। इसमें कोई दुष्कर्म का ममाला नहीं लेकिन इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।