Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: बदायूं-दातागंज मार्ग पर खाई में प्राइवेट बस पलटी, एक महिला की मौत, 10 घायल

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:03 PM (IST)

    बदायूं-दातागंज मार्ग पर डहरपुर कलां के पास एक प्राइवेट बस तालाब में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। बस दातागंज से बदायूं की ओर आ रही थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Badaun News: बदायूं-दातागंज मार्ग पर खाई में प्राइवेट बस पलटी, एक महिला की मौत, 10 घायल

    जागरण संवाददाता, बदायूं। बुधवार दोपहर बदायूं-दातागंज मार्ग पर डहरपुर कलां के नजदीक एक प्राइवेट सड़क किनारे तालाब में पलट गई, जिसमें दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई और 10 लाेग घायल हो गए। 

    बताया जा रहा है कि बस दातागंज से बदायूं आ रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है। महिला के शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

    इसकी सूचना पर एसडीएम दातागंज, सीओ दातागंज और कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। तब तक मौके तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तालाब में घुसकर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। 

    पुलिस मुताबिक इस हादसे में 10 लोग घायल हैं, हालांकि मौके पर लोग कई लोग घायल बता रहे हैं। उनमें दो बच्चों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner