विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई के रिंग में गूंजा भारत का डंका, मुक्केबाज अदनान ने पाकिस्तानी फाइटर अबू बकर को चटाई धूल

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:56 AM (IST)

बदायूं के युवा मुक्केबाज अदनान ने दुबई के पर्स जुमैरा में आयोजित रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर को ...और पढ़ें

युवा मुक्केबाज अदनान। फोटो- वीडियो ग्रैब

युवा मुक्केबाज अदनान। फोटो- वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दुबई में अदनान ने अबू बकर को हराया।

  2. बदायूं के रमजानपुर गांव के हैं अदनान।

  3. जीत के बाद पूरे जिले में जश्न का माहौल।

जागरण संवाददाता, बदायूं। दुबई के पर्स जुमैरा में आयोजित रोमांचक बाक्सिंग मुकाबले में जिले के रमजानपुर गांव के रहने वाले युवा मुक्केबाज अदनान ने पाकिस्तान के मुक्केबाज अबू बकर को हराकर देश और जिले का नाम रोशन कर दिया है।

रात नौ बजे से शुरू होकर देर रात तक चले इस कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच रिंग में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जहां अदनान ने अपने बेहतरीन कौशल, तेज पंचों और सूझबूझ का परिचय देते हुए पाकिस्तानी मुक्केबाज को अंततः पछाड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं वालों की बल्ले-बल्ले: फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर ₹84.23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही रमजानपुर सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल है और खेल प्रेमियों द्वारा अदनान की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- 'बेटी ने साथ जाने से किया इनकार तो...' नोएडा से आई खबर सुन भड़के पिता ने फावड़े से काट डाली प्रेमी के ताऊ की गर्दन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।