विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली-बदायूं वालों की बल्ले-बल्ले: फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर ₹84.23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:16 PM (IST)

फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर 84.23 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन फ्लाईओवर बनेगा, जिससे बरेली और बदायूं के लाखों ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त में 29.51 करोड़ रुपये आवंटित

जागरण संवाददाता, बरेली। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-24 गौसगंज-सराय-फतेहगंज-दातागंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर दो लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन से 84.23 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त में 29.51 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया है। यह फ्लाईओवर बन जाने से बरेली और बदायूं दोनों जिलों के लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

फरीदपुर को बदायूं जिले के दातागंज से जोड़ने वाले रामगंगा के क्षतिग्रस्त मुढ़ा पुल के लिए तो अभी बजट का आवंटन नहीं हो सका है, लेकिन गौसगंज-सराय-फतेहगंज-दातागंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए परियोजना को स्वीकृति देने के साथ पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सीआरआइएफ योजना के अंतर्गत मंजूरी मिली है। 643.54 मीटर का फ्लाईओवर बनवाने के लिए 85.29 करोड़ रुपये की परियोजना भेजी गई थी।

वित्तीय कमेटी के अनुमोदन के बाद शासन ने 84.32 करोड़ रुपये स्वीकृत कर बजट का आवंटन किया गया है। इस क्रासिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। प्रस्ताव भी कई साल से भेजा जा रहा था, अब इसे स्वीकृति मिल सकी है।

इससे दोनों जिलों के लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि शासन से फ्लाईओवर की मंजूरी के साथ पहली किस्त जारी हो गई है, इसका निर्माण सेतु निगम कराएगा।

मंडल की 10 सड़कों के लिए मिले 2.31 करोड़

मंडल की 10 सड़कों के लिए शासन से 2.31 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बरेली में रम्पुरा-अलीगंज-सिरौली मार्ग के लिए सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 67.59 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

पीलीभीत में शाहगढ़ संडई मार्ग के लिए 15.41 लाख रुपये, पूरनपुर कलीनगर मार्ग से भीमपुर नौगजा केशोपुर मार्ग के लिए 3.76 लाख रुपये, अमरैया कला से महादिया संपर्क मार्ग के लिए 33.41 लाख रुपये, चिड़िया टोला से नाकरसर मल्लपुरी गुरुद्वारा तक संपर्क मार्ग के लिए 27.81 लाख रुपये, माधोटांडा मार्ग से बांसखेड़ा संपर्क मार्ग के लिए 41.59 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

बदायूं में सहसवान-ढकपुरा से खरकवारी मानपुर पुख्ता की मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। शाहजहांपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त बेहटा मुरादपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 2.20 लाख, शाहजहांपुर जलालाबाद मार्ग से इकनौरा संपर्क मार्ग के लिए 6.64 लाख और बाढ़ से क्षतिग्रस्त शाहबानगर से रज्जबनगर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 3.12 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली में वोटर लिस्ट से 40 हिंदुओं के काटे नाम, DM ने BLO नफीस अहमद को किया सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।