बरेली में वोटर लिस्ट से 40 हिंदुओं के काटे नाम, DM ने BLO नफीस अहमद को किया सस्पेंड
बरेली में सहायक अध्यापक और बीएलओ नफीस अहमद को मोहम्मदपुर गांव के 40 हिंदू वोटरों के नाम सूची से काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बीएलओ नफीस अहमद ने 40 वोटरों के नाम काटे।
जांच में पुष्टि होने पर डीएम ने किया निलंबित।
काटे गए नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू।
जागरण संवाददाता, बरेली। सहायक अध्यापक एवं बीएलओ नफीस अहमद ने मोहम्मदपुर गांव के 40 वोटरों के नाम सूची से काट दिए। जांच में इसकी पुष्टि होने पर डीएम अविनाश सिंह ने उसे निलंबित कर दिया। आरोप है कि नफीस ने द्वेषवश हिंदुओं के नाम सूची से काटे थे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी। अब जिन लोगों के नाम काटे गए, उनके वोट बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गांव के प्रशासक राहुल गंगवार ने बताया कि उनके परिचित चार लोगों के वोट नहीं बन सके थे। तीन महीने पहले बीएलओ नफीस अहमद को इसकी जानकारी दी। उसने नये वोट बनवाने से संबंधित कागज ले लिए थे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में उससे नये वोटों के बारे में पूछा तो काई जवाब नहीं आया।
नहीं हुई सुनवाई
बाद में एपिक आइडी पर आनलाइन चेक किया तो पता चला कि नये वोट नहीं बने, बीएलओ ने उनके खानदान के 40 अन्य लोगों के नाम काट दिए। उसने कागजों में फर्जीवाड़ा कर मतदान से वंचित रखने का प्रयास किया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी मगर, सुनवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- मथुरा में बोनट पर लटककर चीखती रहीं मां-बेटी, दो KM तक दौड़ाई कार; पैसों के विवाद में गाड़ी से मारी टक्कर
इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तब प्रशासन हरकत में आया। प्रकरण की जांच हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि नफीस ने जानबूझकर 40 लोगों को मताधिकार से वंचित रखने का प्रयास किया।
इसी आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया। वह कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर में सहायक अध्यापक था। बीएसए ने उसके विरुद्ध पत्राचार किया है।