विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में बोनट पर लटककर चीखती रहीं मां-बेटी, दो KM तक दौड़ाई कार; पैसों के विवाद में गाड़ी से मारी टक्कर

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM (IST)

मथुरा में पैसों के लेनदेन के विवाद में एक कार सवार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे वे कार ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पैसों के विवाद में मां-बेटी को कार से टक्कर मारी।

  2. बोनेट पर गिरीं मां-बेटी को दो किलोमीटर घसीटा गया।

  3. पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कार जब्त की।

जागरण संवाददाता, मथुरा। पैसों के लेन-देन के विवाद में कार सवार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। दोनों कार के बोनट पर जा गिरीं। बचने के लिए दोनों चीखती रहीं, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब दो किलोमीटर तक तेज रफ्तार से घसीटता रहा।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके कब्जे से कार सीज कर दी है। पवन ने बताया कि सोमवार रात साढ़े सात बजे प्रेमपाल सिंह और पुनीत अपने एक साथी के साथ तगादे पर गए थे।

घर से बुलाकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। स्वजन ने विरोध किया तो दबंगों ने पिता और भाई दरियाब, माता सुशीला देवी व बहन बृजेश के साथ मारपीट की।

घिरता देख तीनों कार में बैठ गए। बहन और मां कार रोकने के लिए आगे आईं तो कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार के बोनट पर गिर गईं। आरोपितों ने कार दौड़ा दी।

दो आरोपित गिरफ्तार

करीब दो किलोमीटर बाद पेट्रोल पंप के बाद कार रोकी, जिससे दोनों उतर गईं, इसके बाद आरोपित भाग निकले। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। जमुनापार थाना प्रभारी संजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपित प्रेमपाल और पुनीत को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों के शक में हैवानियत: कौन्नौज में पत्नी को बेड से बांधकर जिंदा जलाया, बच्चों संग चौकी में किया सरेंडर

इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुई कार बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित प्रेमपाल सिंह और पुनीत का अपने परिचित पवन से एक वर्ष पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों के बी लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।