परशुराम युवा मंच की जिला इकाई का गठन
बदायूं : ब्राह्मण धर्मशाला में हुई अखिल भारतीय परशुराम युवा मंच की बैठक में जिला एवं शहर इकाई का गठन किया गया।
सुरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में रानू पाण्डेय को मंच का जिलाध्यक्ष, पवन उपाध्याय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अभिषेक उपाध्याय को नगर अध्यक्ष, सोहित उपाध्याय को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। सुरेंद्र उपाध्याय ने नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए नगर, तहसील, वार्ड इकाइयों का गठन करने के निर्देश दिये। इस मौके पर राहुल चौबे, कामेश पाठक, भारत शर्मा, पवन शंखधार, रजत उपाध्याय, तनुज उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश पाण्डेय, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।