Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती बंदियों की चेक की गतिविधियां

    By Edited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:28 AM (IST)

    बदायूं : सिविल लाइंस पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती बंदियों की गतिविधियों को बारीकी से चेक किया। इस

    बदायूं : सिविल लाइंस पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती बंदियों की गतिविधियों को बारीकी से चेक किया। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से गतिविधियों की रिपोर्ट हर शाम मांगी गई है।

    रविवार को किसी ने एसपी सिटी अनिल कुमार यादव को सूचना दी कि जिला अस्पताल में भर्ती एक शातिर बंदी से कुछ अपराधी मिलने आए हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी ने सिविल लाइंस एसओ अशोक कुमार को सूचना देते हुए बताया कि तत्काल प्रभाव से भी बंदियों की गतिविधियों को चेक किया जाए। एसआइ अशोक कुमार तालियान ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन इस तरह का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।

    --------------------

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें