घरों से शिवालयों तक बम बम भोले की गूंज
बदायूं : महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक का ...और पढ़ें

बदायूं : महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। कोई गंगा जल लेकर शिव पूजन करने पहुंचा, कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर शिव की आराधना के लिए शिवालय पहुंचा। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारे से माहौल शिवमय दिखाई पड़ रहा था। सुरक्षा के लिए मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही।
बिरूआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, नगला मंदिर, हर प्रसाद मंदिर समेत शहर के सभी शिव मंदिरों में भोर से जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया। मंदिरों में लोगों की उमड़ी भीड़ के चलते व्यवस्था बनाना मुश्किल हो रहा था। कछला से गंगा जल लेकर आए कांवड़िए सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए थे। श्रद्धा व्यक्त करने का तरीका भी लोगों का अलग-अलग दिखाई दिया। कोई घुटनों के बल जा रहा था तो कोई लेटकर शिवालय की ओर जाता दिखाई दिया। मंदिरों पर प्रबंध समितियों की ओर से व्यवस्था बनाने के प्रबंध किए गए थे, सभी मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही।
उझानी : नगर के सुप्रसिद्ध शिवालयों पर हर-हर बम बम के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया गया। शिवभक्तों ने बेलपत्री, धतूरा व बेर आदि को शिव¨लग पर चढ़ाया। मनौती पूर्ण होने पर प्रसाद आदि का वितरण किया गया। गांव बुर्राफरीदपुर के मंदिर पर हजरतगंज, अब्दुल्लागंज, संजरपुर, रौली, नगर में बड़े महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी में महादेव मंदिर, गऊशाला मंदिर आदि में शिवभक्तों ने हर हर बम बम के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया गया।
इस्लामनगर : कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिरों में शिवालय पर जल, कांवड़, प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शिवभक्त श्रद्धालुओं ने हरिद्वार, राजघाट से जल लाकर कांवड़यात्रा के दौरान नगर वनखंडी शिव महादेव मंदिर, पाताली मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर वाष्र्णेय स्ट्रीट, भिकारी दास मंदिर, शिवशक्ति मंदिर बाजार सहित चंदोई, अल्लैपुर समसपुर, ब्यौर कासिमाबाद क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया। वनखंडी शिव महादेव मंदिर, चंदोई में स्थित शिव मंदिर पर मेला लगाया गया।
उसावां : शिव मंदिर पटना देवकली में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से ही शिवभक्तों की सैकड़ों मीटर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। मुख्य शिव¨लग पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जलालाबाद एसडीएम वंदना त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद मौजूद रहे।
ककराला : सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने भोले बाबा मंदिर, शिव मंदिर, दीनानाथ मंदिर पर हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय के जयघोष के साथ शिव¨लग पर जल व बेलपत्र चढ़ाया।
नूरपुर पिनौनी : कस्बा में शिव बरात निकाली गई। मनोहारी झांकी लुभा रही तो भोलेनाथ व राधा-कृष्ण का नृत्य झूमने को विवश कर रहा था। सोमवार को शिवरात्रि पर जय शंकर क्लब के बैनर तले शिवमंदिर से शिव बरात का शुभारंभ किया गया। काली अखाड़ा ने भी जमकर नृत्य किया। प्राचीन शिव मंदिर पर भोर से ही शिवभक्तों का रैला भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ने लगा।
सहसवान में लगा मेला
सहसवान : श्री शिव मंदिर शहबाजपुर मौर्य शाक्य बस्ती में लगे तीन दिवसीय मेला का मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार ¨सह यादव ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेम ¨सह यादव, हाजी खलीक अहमद खां, ब्लॉक प्रमुख दहगवां सतीश यादव, प्रताप ¨सह यादव, मुकेश बाबू गुप्ता, सुमंत गांधी, डब्बू सराफ, श्यामबाबू सक्सेना, मनोज यादव, अतर ¨सह शाक्य, रवि शाक्य, राम भरोसे मौर्य, अशरफ अली, चंद्रपाल शाक्य, सुबोध माहेश्वरी, मिलन माहेश्वरी, कनु मिश्रा, संतोष गांधी, नीरज सक्सेना, गौरव सक्सेना, अब्दुल फरीद खां, श्यामलाल मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन शायर कमर जमशेद ने किया।
मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली कलश यात्रा
कुंवरगांव : क्षेत्र के गांव दुगरैया के शिव मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर पर भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना से पहले गांव में कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाओं ने पीतवस्त्र धारण किए हुए थे। कलशयात्रा के समापन के बाद भगवान शिव जी की मूर्ति की स्थापना की गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर कलशयात्रा में मुनीश शर्मा, विदेश शर्मा, नत्थू शर्मा, भवनेश मिश्र, लालवन कश्यप, राकेश कुमार लोगों का सहयोग रहा। चकोलर स्थित मंदिर पर मेला लगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।