Move to Jagran APP

पारंपरिक परिधान में सज-धज डांडिया पर झूमीं महिलाएं

आजमगढ़ शारदीय नवरात्र पर डांडिया उत्सव की धूम है। देवी गीतों पर डांडिया के साथ महिलाओं ने समां बांधा तो पूरा कार्यक्रम देवीमय हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM (IST)
पारंपरिक परिधान में सज-धज डांडिया पर झूमीं महिलाएं
पारंपरिक परिधान में सज-धज डांडिया पर झूमीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शारदीय नवरात्र पर डांडिया उत्सव की धूम है। देवी गीतों पर डांडिया के साथ महिलाओं ने समां बांधा तो पूरा कार्यक्रम देवीमय हो गया। अभया महिला सेवा संस्थान की ओर से नगर के हरवंशपुर स्थित पालीवाल मैरेज हाल में दुर्गा प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व आरती-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। डांडिया और ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी सशक्त भागीदारी के लिए महिला टीमों ने जलवा बिखेरा वहीं ज्वेलरी प्रतियोगिता भी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही। प्रतियोगिता की बारीकियों पर निर्णायक मंडल नजर रखे हुए था। संस्थान की सचिव व आयोजक अनामिका सिंह पालीवाल ने बताया कि नवरात्र शक्ति का पर्व है, जिसमें आराध्य मां दुर्गा की पूजा होती है। डांडिया के माध्यम से नारियों में ऊर्जा का संचार होता है। सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने संस्था द्वारा महिला उन्नयन और विकास के लिए तैयार की योजना की सराहना की। उधर, रंगमंच व ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था हुनर संस्थान के नवप्रवेशी कलाकारों ने प्रतिभा निकेतन स्कूल में डांडिया प्रस्तुत किया। शुभारंभ नव दुर्गा की भव्य झांकी के समक्ष डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल व रमाकांत वर्मा ने किया। नव दुर्गा की आराधना नृत्य के साथ डांडिया उत्सव प्रारंभ हुआ, तो सभी लोग भावविभोर हो गए। पारिवारिक माहौल में पारंपरिक परिधानों से सजीं महिलाएं, बच्चे, बच्चियां डांडिया उत्सव के रंग डूब गए। आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, डा. शशिभूषण शर्मा, गौरव मौर्य ने अंग पट्टिका, नारियल चुनरी भेंट कर स्वागत किया। संचालन संस्थान सचिव रंगकर्मी सुनीलदत्त विश्वकर्मा ने किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.