Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ाएगी भाजपा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 14 Mar 2020 08:20 PM (IST)

    (आजमगढ़) भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक नवनिर्वाचित लालगंज जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित पुष्प अर्पित कर किया।

    कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ाएगी भाजपा

    जासं, लालगंज (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सांसद, विधायक से लेकर बीडीसी व सभासद तक का चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन ने तय किया है कि 19 व 20 मार्च को प्राथमिक विद्यालयों में जाकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही शिक्षा की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। पीएचसी व सीएचसी में आरोग्य मेला में परीक्षण कार्य में सहभागिता व जरूरतमंदों का परीक्षण व उपचार कराएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पर दीप जलाकर किया। पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग व तपस्या से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है। भाजपा की यात्रा तब तक चलती रहेगी जब तक भूखे को भोजन, बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य, छत विहीन लोगों मकान न मिल जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा से पब्लिक का भरोसा उठ गया है। कहा कि सभी मंडल के प्रभारी चार दिन अपने मंडलों में प्रवास करेंगे।

    जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय व महामंत्री हरीश तिवारी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विधायक अरुणकांत यादव, अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, चंडेश्वर राय, सुनील कुमार सिंहआदि थे। राष्ट्र सेवा ही कार्यकर्ताओं का प्रथम लक्ष्य

    जासं, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का 18 मार्च को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 18 से 24 मार्च के बीच प्रत्येक गांव में चौपाल लगाई जाएगी। इसमें प्रदेश सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। साथ ही 19-20 मार्च को हर सेक्टर पर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक व अभिभावकों के साथ बैठक कर शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि 25 मार्च से दो अप्रैल तक शिक्षक निर्वाचन के मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। पंचायत चुनाव में भी पार्टी पूरी तैयारी के साथ भाग लेगी। राष्ट्र सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रथम लक्ष्य है। सीएए को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर भड़काने का काम किया। वहीं रिटायर्ड अपर जिला जज तहसीलदार सिंह ने प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जगह-जगह प्रदेश महामंत्री स्वागत किया। इसमें पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रामाधीन सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, धनश्याम पटेल, माधव कृष्ण त्रिपाठी, विनोद राय, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय आदि रहे।