आइपीएल में चमकेंगे आजमगढ़ के दो समेत पूर्वाचल के चार खिलाड़ी
जागरण टीम वाराणसी आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने गुरुवार को खिलाड़ियों की ख
जागरण टीम, वाराणसी : आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने गुरुवार को खिलाड़ियों की खरीदारी की। इसमें आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर से एक-एक खिलाड़ी का टीम के लिए चयन किया गया है। इसमें आजमगढ़ से प्रवीण दुबे और सरफराज खान, भदोही से शिवम दुबे और गाजीपुर से सूर्यकुमार चयनित हुए हैं।
खिलाड़ी प्रवीण दुबे व सरफराज खान दोनों ही आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। क्रिकेट के आल राउंडर प्रवीण दुबे आइपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरी बार मैदान में दम दिखाएंगे। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलसादपुर के नेतापट्टी गाव के निवासी प्रवीण बचपन के कोच भानु शर्मा व भूपेंद्र वीर सिंह रहे। चाचा लक्ष्मी कात दुबे ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया। दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले प्रवीण वर्ष 2013 में टोयोटा यूनिवíसटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं और वहीं से जिंदगी ने नया मोड़ लिया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चयनित सरफराज खान भी सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार गाव के रहने वाले हैं। क्रिकेटर के साथ समाजसेवी भी हैं।
मुंबई इंडियन्स समझती है गाजीपुर के सूर्यकुमार की उपयोगिता
आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों की खरीदारी के बीच हथौड़ा गाव निवासी मुंबई इंडियन्स टीम के अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव फिर चर्चा में हैं। हालाकि उनकी भूमिका को देखते हुए मुंबई ने उन्हें अपने पास सुरक्षित रखा है। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया और टीम को विजेता बनाया था। हथौड़ा गाव निवासी अशोक यादव के पुत्र धाकड़ क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव को आइपीएल की नीलामी में मुम्बई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने टीम में रखा है। दस वर्ष पूर्व सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियन ने वर्ष 2010-11 में खरीदा था। 2013 तक वे मुंबई इंडियन्स के हिस्सा रहे, लेकिन फार्म में न होने के कारण मुंबई ने रिलीज कर दिया। तब अभिनेता शाहरूख खान के टीम कोलकाता नाइट राईडर्स ने सूर्यकुमार को खरीदा। सूर्यकुमार 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स में बने रहे और उप कप्तान की भी भूमिका निभाई। 2018 में पुन: वह मुंबई से जुड़ गए। हथौड़ा गाव निवासी सूर्यकुमार यादव के पूर्व कोच विनोद यादव ने बताया कि मुंबई इंडियन्स की फ्रेंचाइजी ने सूर्या को अपनी टीम में सुरक्षित रखा है। मुंबई इंडियन्स सूर्यकुमार की उपयोगिता समझती है।
भदोही के शिवम बने राजस्थान रायल्स टीम का हिस्सा
भदोही के मानिकपुर गाव निवासी शिवम दुबे के मास्टर स्ट्रोक का जलवा कायम है। उसके आलराउंडर प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को आइपीएल 2021 श्रृंखला के लिए राजस्थान रायल्स की टीम ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसकी खबर लगते ही उसके गाव में खुशी की लहर दौड़ गई है। यकीनन फटाफट क्रिकेट में उसका मास्टर स्ट्रोक काम आया। इसके पहले भी वह आइपीएल में खेल चुकेहैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।