Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैप पर तिरंगे रंग से देशभक्ति का चित्रण

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:11 PM (IST)

    जागरण संवाददाता आजमगढ़ इस वर्ष देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत मह

    Hero Image
    कैप पर तिरंगे रंग से देशभक्ति का चित्रण

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़: इस वर्ष देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फाइन आर्ट सेंटर की ओर से शुक्रवार को 'पेंटिग आन कैप' को तीन दिवसीय निश्शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेंटर के 19 कलाकारों ने स्वतंत्रता विषय अनुरूप कैप में तिरंगे के रंग से अपनी देशभक्ति को कलात्मक रूप में चित्रण किया। तिरंगे में श्वेत रंग शांति और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है और केसरिया रंग देश के प्रति प्रेम और बलिदान को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइन आर्ट सेंटर की निर्देशिका लीना मिश्रा ने बताया तिरंगे का मान सिर आंखों पर होता है। कार्यशाला का उद्देश्य ही कलाकारों में देश भक्ति के भाव को भरना और उस भाव को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्ति कराना था। साथ ही यह कार्यक्रम रोजगारोन्मुखी भी था।कलाकार बेटियां के पेंटिग किए कैप खरीदे भी जा सकते हैं। कार्यशाला में बाल कलाकार आशिनी, श्लोका, मानवी, एंजेल, काशवी,अनंत व अन्य कलाकार प्रिया, दीप्ति, स्वाति,साक्षी,मुस्कान, कृष्णा, पूजा,अनीता, श्रीयांशी, श्रद्धा,समृद्धि ,अपर्णा व पूनम ने प्रतिभाग किया।