यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Azamgarh News: परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत; वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर हुआ हादसा
आजमगढ़ में लालगंज के पास साइकिल से परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना अछिछी गांव के पास हुई जिसके बाद चालक फरार हो गया। दोनों छात्राएं बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थीं और प्रायोगिक परीक्षा देने जा रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HighLights
- लालगंज में साइकिल से जा रही दो छात्राओं की मौत |
- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक फरार |
- बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राएं थीं दोनों |
संवाद सहयोगी, लालगंज (आजमगढ)। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर अछिछी गांव के पास सोमवार की सुबह साइकिल से परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।