Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनुष्य जीवन के लिए भलाई सबसे बड़ी ताकत

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:11 PM (IST)

    जीवन में भलाई का बहुत महत्व है। हम उन्हीं व्यक्तियों को भलाई करते हैं जो सदैव अच्छा कार्य

    मनुष्य जीवन के लिए भलाई सबसे बड़ी ताकत

    जीवन में भलाई का बहुत महत्व है। हम उन्हीं व्यक्तियों को भलाई करते हैं, जो सदैव अच्छा कार्य करते हैं। झूठे और मक्कार लोगों को कोई पसंद नहीं करता है। किसी बात पर विवाद होने पर अदालत में जज भी यही पूछता है कि सच क्या है। इस तरह से हमारे जीवन में इसका बहुत महत्व है। भलाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति के मार्ग में अनेकों मुश्किलें आती हैं। भलाई करने वाले व्यक्ति को जीवन में अनेक कटु अनुभवों का सामना करना पड़ता है। सत्यवादी राजा हरिश्चंद, महात्मा गांधी आदि व्यक्तियों का जीवन-चरित्र इसका प्रमाण है। ऐसे महान व्यक्तियों को शुरू-शुरू में भलाई के मार्ग पर चलकर अनेक कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर वही व्यक्ति अडिग रह सकता है जिसमें ²ढ़ इच्छाशक्ति को और जो सत्य को ही जीवन का परम उद्देश्य मानता हो। उसकी ²ष्टि में भलाई अथवा बुराई से बढ़कर तीनों लोकों में कोई दूसरा पाप नहीं हो। भलाई में ही उसे ईश्वर प्राप्ति की सुखद अनुभूति होती है। महात्मा गांधी को भलाई व सत्य के मार्ग पर अनेक बार अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा, लेकिन ये सभी भलाई के पथ से विचलित नहीं हुए। संपूर्ण विश्व युग-युगांतर तक इन महात्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करता रहेगा। इनके आदर्श एवं इनकी सत्य-निष्ठा भावी पीढ़ी का सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी। जहां अच्छाई का साथ देने वालों का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होता है, वहीं बुराई, झूठ का साथ देने वालों की सर्वत्र निदा होती है। मनुष्य जीवन के लिए भलाई सबसे बड़ी ताकत है। भलाई या अच्छाई सबसे सुंदर स्वरूप है। जो व्यक्ति जीवन में भलाई के गुण अपनाते हैं उनमें बड़े मौलिक बदलाव नजर आते हैं। मानव जीवन के लिए अच्छाई एक अटूट अंग है। यदि किसी समाज या देश के सभी लोग अच्छाई को अपने जीवन का मूल आधार बनाएं तो निश्चय ही वह देश प्रगति के शिखर पर पहुंच जाता है। क्योंकि देश और समाज की अधिकतर समस्याओं की मूल जड़ बुराई ही है। भलाई का दिल से गहरा संबंध होता है। हमारे सामने वाला व्यक्ति भलाई कर रहा है अथवा नहीं, उसकी गवाही उसकी शारीरिक गतिविधि ही बता देती है। क्योंकि व्यक्ति के वचन के साथ ही उनके अंग एक विशिष्ट प्रतिक्रिया देते हैं। एक आम व्यक्ति के जीवन में भलाई का बड़ा महत्व है। यह हमें धन दौलत, ईमान, विश्वास और सम्मान भी दिलाता है। जीवन को काई भी क्षेत्र हो वही व्यक्ति अंत में सफल और सम्मानित होता है जो सदा अच्छाई के रास्ते पर चलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -गणेश, प्रधानाचार्य, श्री गयादीन जायसवाल इंटर कालेज खुरासों, फूलपुर।