ठंड से बचाव को तहसीलवार 9547 कंबल आवंटित
जागरण संवाददाता आजमगढ़ ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन 9547 जरूरतमदों को कंबल वितरित क

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन 9547 जरूरतमदों को कंबल वितरित करेगा, लेकिन कंबल उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने दो साल पहले हुए वितरण में नहीं पाया है। शासन ने इसके लिए 40 लाख रुपये आवंटित किया था। तहसीलवार वितरण का कार्य चार व पांच जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि तहसीलवार वितरण के लिए कंबल आवंटित कर दिया गया है। इसमें तहसील सदर में 2125, सगड़ी में 2050, लालगंज में 1100, फूलपुर में 875, बूढ़नपुर में 1075, मेंहनगर में 675, निजामाबाद में 1175 और मार्टीनगंज के लिए 473 कंबल आवंटित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।