Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोमानिया से श्रेया मुंबई व रेनू पहुंची दिल्ली

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 07:17 PM (IST)

    - राहत -चेवार के बैंगेश्वर को फ्लाइट मिलने का था इंतजार -स्वदेश पहुंचने पर परिवार के लो

    Hero Image
    रोमानिया से श्रेया मुंबई व रेनू पहुंची दिल्ली

    - राहत

    -चेवार के बैंगेश्वर को फ्लाइट मिलने का था इंतजार

    -स्वदेश पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जताया संतोष

    जागरण टीम, आजमगढ़: यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावकों के चेहरे पर मंगलवार को संतोष के भाव दिखे। कारण कि किसी की बेटी स्वदेश पहुंच गई थी, तो किसी का बेटा रोमानिया एयरपोर्ट पर प्लेन का इंतजार कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरायमीर: सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी डाक्टर नरेंद्र यादव की पुत्री श्रेया यादव मंगलवार की सुबह आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई। एमबीबीएस चौथे वर्ष की छात्रा श्रेया यादव के पिता नरेंद्र ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन से मुंबई पहुंचने के बाद वहां रहने वाले रिश्तेदार के घर पर श्रेया ठहरी है। रेल का टिकट मिलने पर घर लौटेगी। पिता के साथ माता डाक्टर रीता यादव ने पुत्री के स्वदेश लौट आने पर खुशी का इजहार किया।

    रौनापार: सगड़ी तहसील के खतीबपुर गांव की रहने वाली रेनू यादव मंगलवार को सुबह मुंबई पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंच गई। वहां से वाराणसी के लिए शाम सात बजे फ्लाइट थी। परिवार के लोग रेनू के भारत पहुंचने की खबर से काफी खुश दिखे। रेनू यादव ओडिशा नेशनल मेडिकल कालेज में पढ़ाई के लिए चार वर्ष पहले यूक्रेन गई थी। रेनू के भाई सत्यशील यादव ने बताया कि आजमगढ़ की दो छात्राएं रेनू यादव और श्रेया मंगलवार को मुंबई पहुंच गई।

    देवगांव: चेवार पश्चिम गांव निवासी बैंगेश्वर सिंह के पिता अरविद सिंह ने बताया कि बेटा बैंगेश्वर सिंह अभी रोमानिया हवाई अड्डा पर है।फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। फिलहाल वहां पर रहने व खाने की व्यवस्था फ्री है। शाम को प्लेन बता रहा था। हो सकता है कि शाम तक दिल्ली आ जाए। वहां का नेटवर्क खराब होने के कारण बात करने में दिक्कत आ रही है।