ओंकार मिश्र गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष बने
जागरण संवाददाता महराजगंज (आजमगढ़) विधानसभा गोपालपुर के समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक शुक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : विधानसभा गोपालपुर के समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक शुक्रवार की शाम नरोत्तमपुर गांव में हुई। इसमें ओंकार मिश्र को विधानसभा गोपालपुर का अध्यक्ष व मनीष मिश्र को महासचिव मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष नंदनी मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्पीड़न व हत्याएं की गई हैं। चुनाव करीब देख भाजपा ब्राह्मणों को लुभाने के लिए समाज के लोगों को नई-नई जिम्मेदारियां सौंपने का दिखावा कर रही है। इसके पहले केंद्र व प्रदेश सरकार ब्राह्मणों को हाशिए पर रखने संग उपेक्षित किया। इसे प्रबुद्ध समाज अच्छी तरह से समझ चुका है, भुलावे में नहीं आने वाला। ब्राह्मण समाज अबकी बार समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा। इसमें पंकज मिश्र, छोटे लाल मिश्र, शिवशंकर मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र, राम उजागीर मिश्र आदि रहे। संचालन संजय मिश्र ने किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।