Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांत के प्रति लापरवाही कैंसर को न्यौता

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 05:56 PM (IST)

    आजमगढ़ आज के समय में मुख कैंसर तेजी से फैलता जा रहा है। इसका मुख्य कारण गुटखा व धूम्रपान है। दांतों के प्रति थोड़ी से लापरवाही आपको कैंसर पीड़ित बना सकता है। नियमित दांतों की साफ-सफाई तथा देखभाल के लिए चिकित्सक से परामर्श जरूरी है। दांत की बढ़ती समस्या को देखते हुए इस रविवार को दैनिक जागरण के हैलो डाक्टर कार्यक्रम में पीजीआई चक्रपानपुर के दंत रोग विशेषज्ञ डा. ज्ञानेंद्र कुमार यादव को आमंत्रित किया गया था।

    दांत के प्रति लापरवाही कैंसर को न्यौता

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख कैंसर तेजी से फैल रहा है। कारण गुटखा व धूम्रपान है। दांतों के प्रति थोड़ी से लापरवाही आपको कैंसर की चपेट में ले सकता है। नियमित दांतों की साफ-सफाई तथा देखभाल के लिए चिकित्सक से परामर्श जरूरी है। दांत की बढ़ती समस्या को देखते हुए इस रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न-प्रहर कार्यक्रम में पीजीआई चक्रपानपुर के दंत रोग विशेषज्ञ डा. ज्ञानेंद्र कुमार यादव को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने दांतों की समस्या से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने सभी को जवाब देकर संतुष्ट किया। डा. ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आजकल दांतों की समस्या को लेकर लोगों में कैंसर का डर बना हुआ है। कैंसर सर्वप्रथम होठ के पास, जीभ, दांतों के मसूड़ो में, गला के पास देखा जाता है। मुंह में अल्सर, गांठ, या सफेद चकत्ते, मुंह में छाले अगर 20 से अधिक हो, खाना निगलने में दर्द या परेशानी, गले में कुछ फंसा होना एवं दांत के पास गांठ होना कैंसर की शुरूआती लक्षण है। अगर इसका प्रथम चरण में इलाज शुरू हो जाए तो ठीक हो सकता है। मुख कैंसर की बीमारी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -गर्भवती महिलाओं को सुझाव

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को दांत की समस्या ज्यादा होती है। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल प्राब्लम ज्यादा होता है। जिसके कारण मसूड़ों में दर्द, दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना आदि समस्या आती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कैल्सियम की अधिक आवश्यकता होती है। इसकी पूर्ति के लिए दूध, दही सहित कैल्सियम युक्त वस्तुओं का सेवन करें।

    बच्चों के प्रति रहें सावधान

    बोतल से दूध पीने वाले बच्चों के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। जब बच्चा दूध पीते-पीते सो जाए तो कॉटन के कपड़े से अच्छे से साफ कर दें। ज्यादा मीठे के सेवन से बचाएं। खासकर छह वर्ष से अधिक बच्चों का ख्याल करना चाहिए।

    -----------------

    सवाल एवं जवाब :::

    सवाल : आधा दांत टूट गया है दर्द होता है।

    जवाब : दांत में कीड़े लग गए होंगे, चिकित्सक को दिखाकर दवा ले लें और गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करें।

    सवाल : दांत खोड़रा हो गया है

    जवाब : दांत में कीड़ा लगा हुआ है। दोनों टाइम ब्रश करें और डाक्टर को दिखाकर फीलिग करा लें।

    सवाल : जबड़ा का दांत आधे से टूट गया है और उसपर मांस चढ़ गया है।

    जवाब : अच्छे चिकित्सक को दिखाकर दांत को निकलवा लें नहीं तो इन्फेक्शन हो जाएगा।

    सवाल : दो दांत में सड़न है।

    जवाब : दोनों दांत निकालना पड़ेगा और उसकी जगह पर दूसरा दांत लगवाना पड़ेगा।

    ----------

    इन्होंने पूछे सवाल:::

    रमेश सिंह बूढ़नपुर, अंबीकेश आजमगढ़, विराट सिंह मेंहनगर, सुआल प्रसाद गोंड अनंतपुरा कटरा, दिव्यांशु सिंह किसुनपुर, संतोष यादव जीयनपुर, राजेश प्रजापति इब्राहिमपुर, प्रमिला आजमगढ़, अनिल कुमार सिंह खेतापट्टी दीदारगंज, कृष्णा साहू सरावां, दुर्गाप्रसाद सिंह, गुड्डू मित्तूपुर आजमगढ़।