Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Azamgarh News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, इलाके में फैली सनसनी

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 03:17 PM (IST)

    आजमगढ़ के दीदारगंज में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। रोशनी यादव नामक महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृत शरीर की खोज के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करते सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह।- जागरण

    जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूईं गांव में मायके में रह रही विवाहिता का बुधवार सुबह आठ बजे के करीब जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। सीओ फूलपुर , नायब तहसीलदार मार्टीनगंज, फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में मायके में रह रही रोशनी यादव पुत्री अशोक कुमार उम्र 24 वर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। बीते मार्च महीने से वह अपने मायके करुईं में ही रह रही थी। मंगलवार देर शाम से वह घर से निकली और घर नहीं आई तो रोशनी के बाबा व भाई ने देर रात तक आसपास खोजबीन किए किंतु रोशनी का पता नहीं चला।

    बुधवार सुबह आठ बजे के करीब अशोक के घर के पीछे खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई एक वृद्ध महिला ने रोशनी का शव जामुन के पेड़ पर जमीन से करीब 30 फुट ऊपर फंदे से लटकता हुआ देखा तो शोर मचाने लगी और बेसुध होकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे हो ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतका चार बहन व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी, बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मृतका की माता का निधन पहले ही हो चुका है।

    पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं। घर पर दादा बद्दल यादव परिवार की देखभाल करते हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग भी मृतका के पति के साथ पहुंचे थे। सूचना पर मौके पर सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह, नायब तहसीलदार मार्टिनगंज अरुण कौल, फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम में पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    comedy show banner
    comedy show banner