Lalganj Seat Result 2024: लालगंज में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज बने सांसद, 115023 वोटों से हारीं नीलम सोनकर
Lalganj lok sabha election 2024 Result- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में लालगंज सीट पर समाजवादी पार्टी के दरोगा प्रसाद सरोज ने एकतरफा जीत हासिल की। दारोगा प्रसाद सरोज ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को 115023 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल वोट 439959 प्राप्त हुए जबकि नीलम सोनकर को 324936 वोट ही मिल सके। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी इंदु चौधरी रही उनको 210053 वोट मिले सके।

डिजिटल डेस्क, लालगंज। Lalganj lok sabha Chunav Result 2024| लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में लालगंज सीट पर समाजवादी पार्टी के दरोगा प्रसाद सरोज ने एकतरफा जीत हासिल की। दारोगा प्रसाद सरोज ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को 115023 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल वोट 439959 प्राप्त हुए, जबकि नीलम सोनकर को 324936 वोट ही मिल सके। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी इंदु चौधरी रही, उनको 210053 वोट मिले सके।
लालगंज लोकसभा सीट के स्थानीय मुद्दे
- वाराणसी-गोरखपुर वाया आजमगढ़ नई रेल लाइन की मांग।
- लालगंज की अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की जाए।
- नौजवानों को रोजगार मिले, महंगाई पर लगाम और शिक्षा में सुधार हो।
- लालगंज-भीरा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण से जनता को मिलेगी राहत।
- लालगंज में जल निकासी की समस्या का निदान किया जाए।
लोकसभा चुनाव- 2019 का परिणाम
विजयी- संगीता आजाद, बसपा (518820 वोट)
निकटतम- नीलम सोनकर, भाजपा (357223 वोट)
अंतर- 161597
लालगंज लोकसभा सीट का इतिहास
1962 में वजूद में आई लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट की जनता कई आम चुनाव के रंग और रूप देख चुकी है। लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट ने अब तक 17 सांसदों को सदन में भेजा है।
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के विश्राम प्रसाद यहां से पहले सांसद थे। इसके बाद लगातार तीन बार रामधन सांसद चुने गए। वह दो बार 1967 व 1971 में कांग्रेस, जबकि 1977 में भारतीय लोकदल से सदन तक पहुंचे।
1985 में रामधन पुन: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। 1989 व 1991 में पुन: जनता दल से जीत दर्ज कर सदन में पहुंचे। कुल छह बार उन्होंने क्षेत्र की नुमाइंदगी की। बसपा सर्वाधिक चार बार चुनाव जीत चुकी है।
निवर्तमान सांसद संगीता आजाद भी बसपा से चुनी गईं थीं। फिलहाल वह भाजपा में हैं। लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र लालगंज, दीदारगंज, निजामाबाद, फूलपुर पवई और अतरौलिया आते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।