Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका-इंडिया फ्रेंडशिप कप पर टिकी जिया राय की निगाहें, रामसेतु को पार करने की है तैयारी

    प्रधानमंत्री की फिट इंडया मूवमेंट के तहत पालघर जिले के समुद्री तट पर अंचला कोर्ट से बसई पोर्ट तक 22 किमी. की तैराकी में विश्व रिकार्ड बनाने वाली जिले की बिटिया दिव्यांग जिया राय की गोल्ड(गोल्ड मेडल) इकट्ठा करने की भूख खत्म नहीं हुई है।

    By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sat, 14 Aug 2021 06:10 AM (IST)
    Hero Image
    दिव्यांग जिया राय की गोल्ड(गोल्ड मेडल) इकट्ठा करने की भूख खत्म नहीं हुई है।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रधानमंत्री की फिट इंडया मूवमेंट के तहत पालघर जिले के समुद्री तट पर अंचला कोर्ट से बसई पोर्ट तक 22 किमी. की तैराकी में विश्व रिकार्ड बनाने वाली जिले की बिटिया दिव्यांग जिया राय की गोल्ड(गोल्ड मेडल) इकट्ठा करने की भूख खत्म नहीं हुई है। अब इनकी निगाह 11 मार्च 2022 में श्रीलंका से इंडिया तक 32 किमी. रामसेतु को पार कर दोनों देशों के संयुक्त फ्रेंडशिप कप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका से इंडिया तक 32 किमी. तैराकी का विश्व रिकार्ड बालिका वर्ग में भारत की ही भूला चौधरी के नाम है। जिन्हाेंने 1988-89 में 25 वर्ष की उम्र में समुद्र तैराकी में परचम लहराया था। जिस समय फ्रेंडशिप तैराकी प्रतियोगिता होगी, उस समय जिया राय 13 साल, आठ माह की हाेंगी। इन्हें समुद्र में तैराकी की ताकत पर पूरा भरोसा है। सबकुछ ठीक रहा तो 10 घंटे में रामसेतु के ऊपर से होते हुए निर्धारित दूरी को तय कर लेंगी। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के छह और इंडिया के जिया के अलावा एक और तैराक को शामिल किया गया है।

    समुद्र में तैराकी का इतिहास बना चुकीं जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र की कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी लगभग 12 वर्ष की दिव्यांग छात्रा जिया राय अब तक 16 तैराकी प्रतियोगिताओं में अपने नाम 22 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल कर चुकी हैं। इन दिनों मुंबई से अपने मां रचना राय और पिता नेवी कर्मचारी मदन राय के साथ गांव आईं रिया राय दैनिक जागरण कार्यालय पहुंची। इस दौरान उनकी तैराकी की बारे में माता-पिता ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने की ताकत को बताया।

    वीडियो देख करती हैं तैयारी : रिया राय स्वीमिंग पूल में कम तैराकी वीडियो देखकर तैयारी करने पर अधिक भरोसा है। घर पर पुराने से लेकर नए तैराकी तकनीक के वीडियो उनके माता-पिता उपलब्ध कराते हैं, जिसे देखकर जिया प्रैक्टिस करती हैं।

    दो सेब, दूध और एक बार पानी : तैराकी से पूर्व जिया राय केवल दो सेव, एक लीटर दूध और फिर एक बार पानी पीती हैं। मुुंबई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान इन्होंने सिर्फ एक बार पानी पीया था।