Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांग दूल्हा देख भड़की दुल्हन, लौटी बरात

    स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब शादी समारोह के दौरान वर एवं वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दिव्यांग दुल्हा को देख दुल्हन समेत वधु पक्ष के लोग भड़क गए। मामला उलझता देख बारात में आए लोग खिसक लिए। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और गुरुवार की सुबह सुलह-समझौते के बाद बैरंग बारात वापस लौट गई।

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 13 Jun 2019 11:02 PM (IST)
    दिव्यांग दूल्हा देख भड़की दुल्हन, लौटी बरात

    जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब शादी समारोह के दौरान वर एवं वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दिव्यांग दूल्हा देख दुल्हन समेत उसके परिजन भड़क गए। मामला उलझता देख बरात में आए लोग खिसक लिए। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और गुरुवार की सुबह सुलह-समझौते के बाद बारात वापस लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव निवासी कल्पनाथ यादव ने अपनी पुत्री की शादी फूलपुर कोतवाली के इटकोहिया गांव संदीप यादव पुत्र बृजकिशोर के साथ तय की थी। तय समय अनुसार 12 जून को बारात पूरबपट्टी गांव पहुंची। अभी द्वारपूजा ही संपन्न हो रही थी कि वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोनों हाथ में दिव्यांगता की शिकायत की चर्चा शुरू कर दी। दूल्हे को जैसे ही अक्षत व अन्य सामग्री हाथ में दी गई तो उसका हाथ काम नहीं कर रहा था और कांपने लगा। इस पर दुल्हन समेत उसके परिजन शादी से इंकार कर दिए। साथ ही दिव्यांगता छिपाने का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान भिड़ंत हो गई। वहीं मामला बिगड़ता देख बरात में आए लोग धीरे-धीरे खिसक लिए। कुछ ही लोग बरात में बचे तो वधू पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। धीरे-धीरे मामला उलझता चला गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची अहरौला पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन रात में कोई फैसला नहीं हो सका। उसके बाद दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। पंचायत के बाद वर पक्ष द्वारा 80 हजार का जेवर, 20 हजार रुपये की साड़ी व कपड़े तथा 35 हजार नगद वधू पक्ष को दिया गया। उसके बाद वर व वधू पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप