धनतेरस पर स्मार्टवॉच और पीएस-फाइव का बढ़ा क्रेज, आजमगढ़ में चमका इलेक्ट्रॉनिक बाजार, युवाओं में खासा जोश
धनतेरस पर आजमगढ़ के बाजार में स्मार्टवॉच और प्लेस्टेशन-5 की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ गई है।
-1793813432023_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
धनतेरस पर स्मार्टवॉच और पीएस-फाइव की बढ़ी मांग।
आजमगढ़ का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार युवाओं के जोश से चमका।
स्थानीय व्यापारी ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में आकर्षक छूट दे रहे।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। धनतेरस को लेकर बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। परंपरागत सामान के साथ इस बार युवाओं में स्मार्टवाच और पीएस फाइव (प्लेस्टेशन-5) को लेकर खास क्रेज देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक दुकानों पर इन उत्पादों की मांग बढ़ रही है। युवा अपनी पसंद और बजट के अनुसार नए गैजेट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
वहीं लोगों को अपनी तरफ खींचने के लिए व्यवसायियों और कंपनियों की तरफ से त्योहारी सीजन में भारी छूट दिया जा रहा है। आए दिन तकनीक के अपडेट होने की वजह से लोग भी अपने आप को डिजिटली अपडेट करना चाहते हैं। इसलिए वह अपडेट इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी कर रहे है।
डिजाइन के साथ नए फीचर को प्राथमिकता
स्मार्टवाच में युवा आकर्षक डिजाइन के साथ नए फीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं। कालिंग, हार्ट रेट, स्टेप काउंट और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं वाली घड़ियां पसंद की जा रही हैं। वहीं, गेमिंग के शौकीन युवाओं में पीएस फाइव को लेकर खास उत्साह है। इसके साथ गेमिंग कंट्रोलर और अन्य एक्सेसरीज की भी मांग बनी हुई है।
इलेक्ट्रानिक कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी के लिए युवा पहले से ही इन उत्पादों की जानकारी जुटा रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों और फीचर के अनुसार स्मार्टवाच और गेमिंग कंसोल की कीमतें अलग-अलग हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इनकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में रंग बिरंगी झालरों की भी काफी रेंज मौजूद, बाजार में 50 से लेकर 550 तक देशी उत्पाद मौजूद है।
ऑनलाइन कंपनियों को टक्कर देने को तैयार स्थानीय व्यवसायी
जनपद के व्यवसायियों के लिए ऑनलाइन बाजार से काफी चुनौती मिलती है। इसे देखते हुए स्थानीय व्यवसायी ऑनलाइन पर मिलने वाली छूट की तरह वह भी वही आफर दे रहे हैं, ताकि ग्राहक को कुछ कहने का मौका नहीं मिले। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार ऑनलाइन दाम दिखाने पर उससे 100 रुपये कम में देने का भी आफर दे रहे है। वह किसी भी बड़े इलेक्ट्रानिक उत्पाद की मांग के अनुसार डिलीवरी और इंस्टालेशन की सुविधा भी मुफ्त दे रहे हैं, साथ ही एक कूपन भी दे रहे हैं जिसमें पक्का इनाम निकलेगा।
कारागार में बने दीये की मांग अधिक
सिविल लाइन्स स्थित आंबेडकर पार्क में लगे माटीकला महोत्सव में जिला कारागार में बने दीये की जबरदस्त मांग है। दोनों दिनों में करीब पांच हजार से अधिक दीये बिक चुके है। इसके साथ ही जिला कारागार के स्टाल पर ब्लैक पाटरी, कलश और कुल्हड़ मिल रहा है।
जेल में बंदियों द्वारा बने उत्पाद की महोत्सव में अधिक मांग है, कई उत्पाद हाथों हाथ बिक जा रहा है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है, दीपक सहित कलश की मांग अधिक है।
-सुरेंद्र सोनकर, आरक्षी, जिला कारागार।
यह भी पढ़ें- दीपावली का नया अंदाज: संगीत की धुन पर थिरकेंगी घरों की लाइटें, मुजफ्फरनगर में स्मार्ट-क्रिस्टल लाइटों का जलवा
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले परिवार की लगी ‘लॉटरी’, एक बाइक खरीदने पर दूसरी मिली मुफ्त तो दोगुनी हो गई खुशियां
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।